ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal Weather Update: नवंबर के अंतिम सप्ताह में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, तापमान 5 डिग्री तक गिरेगा

On: नवम्बर 21, 2025 8:16 अपराह्न
Follow Us:
Kaithal Weather Update: नवंबर के अंतिम सप्ताह में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, तापमान 5 डिग्री तक गिरेगा
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal Weather Update): नवंबर का अंतिम सप्ताह ठंड के असली तेवर दिखाने वाला है। सुबह और शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है, हालांकि दिन में हल्की धूप लोगों को राहत दे रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 23 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव दिखेगा। इसके बाद उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी हवा चलने से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

23–25 नवंबर: बादलवाही और हल्की बारिश के संकेत

कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि 23 नवंबर तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन परिवर्तनशीलता बनी रहेगी।
रात का तापमान गिरकर 10.7°C दर्ज किया गया है और शाम 5 बजे के बाद ठंड तेजी से बढ़ने लगती है।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.0°C और न्यूनतम 10.7°C रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की उम्मीद है।

Kaithal Weather Update: रबी फसलों के लिए अनुकूल

प्रदेश में अधिकतम तापमान 25–29°C और न्यूनतम 6–10°C रहने का अनुमान है। यह मौसम रबी फसलों, खासकर गेहूं की बुआई के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है।

पिछले एक सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट के चलते किसानों ने बुआई की रफ्तार तेज कर दी है।
जहां जलभराव के कारण खरीफ की फसल नहीं हो सकी थी, उन खेतों में भी इस बार समय से पहले ही गेहूं की बुआई शुरू हो गई है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में बादल छा सकते हैं, जिससे दिन का तापमान गिरेगा जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment