ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: अलर्ट! 72 घंटे भारी बारिश, 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा – दिल्ली तक हड़कंप!

On: नवम्बर 8, 2025 11:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: अलर्ट! 72 घंटे भारी बारिश, 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा – दिल्ली तक हड़कंप!
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 9 November: दिल्ली: दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में ठंड का कहर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। आईएमडी का कहना है कि 10 नवंबर तक कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आइए, एक नजर डालते हैं पूरे देश के मौसम पर।

देश भर में मौसम फिर लेगा करवट Kal Ka Mausam

देश भर में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। जोरदार बारिश के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों तक रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। पहाड़ी राज्यों में कोल्ड वेव की वजह से बीते दिनों मैदानी इलाकों में अचानक ठंड बढ़ गई थी। आईएमडी के मुताबिक अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

कई राज्यों में गिरा न्यूनतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में ये सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

अगले 48 घंटों में मध्य और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

अगले 3 दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आएगी और उसके बाद के 3-4 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

10 नवंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि तमिलनाडु में 7 से 9 नवंबर और केरल में 8 से 10 नवंबर के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 7 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment