ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: शीतलहर का तांडव शुरू! 5 दिनों में तापमान 7°C तक लुढ़केगा, यलो अलर्ट

On: नवम्बर 14, 2025 11:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: शीतलहर का तांडव शुरू! 5 दिनों में तापमान 7°C तक लुढ़केगा, यलो अलर्ट
Join WhatsApp Group

Kal Ka mausam 15 November: हरियाणा वेदर अपडेट: हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार, हवा चलने की वजह से दिन में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।

Kal Ka mausam

अंबाला: हरियाणा में इन दिनों मौसम का रंग कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। बता दें कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और मौसम विभाग ने कई जिलों में पांच दिनों तक शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यह इलाके खासतौर पर राजस्थान की सीमा से लगते हैं और इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी में शामिल किया गया है।

अंबाला में सुबह का तापमान 12 डिग्री

अंबाला में सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के पलवल जिले में कल अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला, जहां सबसे कम तापमान भिवानी जिले में 25.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 13°C है और हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 12°C जैसा महसूस हो सकता है। इसके साथ ही अंबाला जिले का तापमान सुबह के समय 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार, हवा चलने की वजह से दिन में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रात में थोड़ी ठंडक रहेगी।

तापमान में आएगी गिरावट

IMD के अनुसार हरियाणा में 14 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा, इसके बाद 15 नवंबर को बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। वहीं 16 नवंबर को मौसम हल्का ठंडा रहेगा और धुंध रहेगी, वायु गुणवत्ता का खतरा बना रहेगा। 17 नवंबर को तापमान में और भी गिरावट आएगी और शीत लहर चलेगी, जिससे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। इसके साथ ही 18 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 25 °C और न्यूनतम 7 °C रहने की संभावना है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

लगातार खराब हो रही है हवा

देश की राजधानी व एनसीआर में सीजन की सबसे खराब वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) दर्ज की गई है। हरियाणा के कई जिले के एनसीआर की तरह प्रदूषण अत्यधिक देखने को मिला है। केंद्र ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है। इसके तहत, दिल्ली-NCR में सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी जरूरी परियोजनाओं को छोड़कर, निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक लगा दी गई है।

एजेंसियों को मशीनों से सड़कों की सफाई और पानी के छिड़काव से प्रदूषण कम करने का निर्देश दिया गया है। वहीं आज हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह के समय एक्यूआई लेवल 654 देखने को मिला है, दूसरी तरफ गुरुग्राम जिले में एक्यूआई लेवल 499 दर्ज किया गया है। हरियाणा के अंबाला जिले में एक्यूआई 215 देखने को मिला है और सुबह से ही आज कड़ी ठंड देखने को मिल रही है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment