ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: इन 10 राज्यों में तूफान-बिजली के साथ भारी बारिश अलर्ट! तमिलनाडु 4 दिन डूबेगा

On: नवम्बर 7, 2025 12:47 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: इन 10 राज्यों में तूफान-बिजली के साथ भारी बारिश अलर्ट! तमिलनाडु 4 दिन डूबेगा
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 8 November: दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की-मध्यम बारिश और तमिलनाडु में 7 से 10 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश/बूंदाबांदी और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है।

भारत में इस साल कई जगहों पर उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई। नवंबर तक बारिश का सिलसिला चला। हालांकि बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया, लेकिन इससे जुड़ा चक्रवाती सर्कुलेशन अभी उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर है, जिससे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की-मध्यम बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में मौसम बदलेगा। दक्षिण भारत के राज्यों में 7,8,9 और 10 नवंबर को भारी बारिश संभव।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट Kal Ka Mausam

आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में गर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी।

आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और यानम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की-मध्यम बारिश के साथ बिजली-तूफान की संभावना। चेन्नई में हल्की-मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

तमिलनाडु में 7,8,9 और 10 नवंबर के लिए चेतावनी

तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में अगले चार दिनों के लिए बारिश अलर्ट। रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, मदुरै, थेनी और डिंडीगुल जैसे जिलों में 7 नवंबर को भारी बारिश। कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और थूथुकुडी जिलों में 8 नवंबर कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश। 9 और 10 नवंबर को दक्षिण-उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के कुछ क्षेत्रों में हल्की-मध्यम बारिश। पुडुचेरी-कराईकल में आज अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश संभव।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी

राजधानी दिल्ली में बुधवार को AQI 202 दर्ज, जो खराब कैटेगरी में। आज मौसम साफ रहने की संभावना। अधिकतम तापमान 32 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी जारी। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment