ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: 2 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!

On: सितम्बर 27, 2025 2:07 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: 2 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 28 September: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27 से 30 सितंबर के बीच मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

खासकर 28 सितंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। राज्य सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कुछ जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘रेड अलर्ट’ जारी किए गए हैं।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

बिहार में बदलेगा मौसम Kal Ka Mausam

दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान बिहार में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण और मध्य बिहार में रुक-रुक कर बारिश होगी, जबकि उत्तर बिहार में बादल छाए रहेंगे। अक्टूबर की शुरुआत में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे त्योहारी माहौल में थोड़ा बदलाव आ सकता है।

झारखंड में बारिश की राहत

झारखंड में 28 से 30 सितंबर तक लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से रांची सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

दिल्ली में बादल, बारिश नहीं

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना से इनकार किया है, लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

देशभर में बारिश और तूफान

मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। विदर्भ, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 से 30 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर, अंडमान-निकोबार में 29-30 सितंबर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment