ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, अगले 5 दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

On: अगस्त 29, 2025 1:08 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, अगले 5 दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam: Monsoon will return to Haryana again, heavy rain alert in these districts for next 5 days!: हरियाणा में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ इस समय श्रीगंगानगर, शिवपुरी, दमोह और कलिंगापट्टनम से लेकर दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।

पंजाब में बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अरब सागर से नमी वाली हवाएं मध्य प्रदेश और राजस्थान होते हुए हरियाणा की ओर बढ़ रही हैं।

29 अगस्त से बढ़ेगी मानसून की सक्रियता Kal Ka Mausam

इसके असर से 29 अगस्त की रात से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। 30 अगस्त से 3 सितंबर तक हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा में नमी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के लिए 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50%, जबकि पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75% बारिश की संभावना है।

31 अगस्त को 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

31 अगस्त को 16 जिलों—पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद और भिवानी में 25 से 50%, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 50 से 75%, और सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश की संभावना है।

1 सितंबर को फिर बरसेगा मानसून

1 सितंबर को भी पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 25 से 50%, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद, कैथल, पंचकुला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 50 से 75%, और यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश के आसार हैं।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment