ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal ka Mausam 19 नवंबर को कड़ाके की ठंड! IMD का अलर्ट – इन 5 राज्यों में शीतलहर

On: November 18, 2025 12:46 PM
Follow Us:
Kal ka Mausam 19 नवंबर को कड़ाके की ठंड! IMD का अलर्ट – इन 5 राज्यों में शीतलहर
Join WhatsApp Group

Kal ka Mausam November 19 2025: दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर गंभीर ठंड की स्थिति रहने की संभावना है। बिहार–झारखंड में भी ठंड बढ़ेगी। जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 18 से 20 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बनी रह सकती है। इसी तरह 18 और 19 नवंबर को छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा 17 नवंबर को तमिलनाडु में तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि 20 से 22 नवंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में लगातार कम हो रहा है तापमान Kal ka Mausam

दिल्ली में सोमवार को एक्यूआई 356 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

आसमान अधिकतर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मंगलवार को सुबह में हल्का धुंध रहेगा। 18 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 से 28 और 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

झारखंड में मौसम शुष्क

झारखंड में अभी मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या बादल का अनुमान नहीं है। सुबह में कहीं-कहीं कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ के अलावा रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार शामिल हैं। मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

4-5 दिन बिहार में मौसम शुष्क रहेगा

बिहार में मौसम बदल रहा है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

रात के तापमान में गिरावट जारी है, जिससे सुबह और देर शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट हो सकती है, लेकिन फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है।

इन इलाकों में बढ़ेगी ठंड

विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके, मध्य, पूर्व और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

इसके बाद इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 और 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से गंभीर शीतलहर बनी रहने की संभावना है। 20 और 21 नवंबर को अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा।

Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment