ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam : 20 अगस्त से बारिश का कहर! गुजरात-झारखंड में रेड अलर्ट, जानें 7 दिन का मौसम अपडेट!

On: अगस्त 19, 2025 2:12 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam : 20 अगस्त से बारिश का कहर! गुजरात-झारखंड में रेड अलर्ट, जानें 7 दिन का मौसम अपडेट!
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam : Rain havoc from 20th August! Red alert in Gujarat-Jharkhand, know the weather update for 7 days!: चंडीगढ़ | बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने देशभर में मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 20 अगस्त को गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

अगले 3-4 दिनों तक दक्षिण और मध्य भारत में मानसून जोर पकड़ेगा, जिससे कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। मुंबई, गोवा, झारखंड और राजस्थान जैसे इलाकों में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आइए, जानते हैं अगले सात दिनों का मौसम कैसा रहेगा।

आज इन इलाकों में भारी बारिश Kal Ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अगस्त को कोकण (मुंबई सहित), गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाटी इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात, कोकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मराठवाड़ा में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिससे मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान

20 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है। खासकर तटीय कर्नाटक में 20 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की आशंका भी है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मध्य भारत और झारखंड में अलर्ट

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक कई जगहों पर बारिश होगी। विदर्भ में 20 अगस्त को बारिश की संभावना है, जबकि ओडिशा में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड के 11 जिलों—हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़—में 21 अगस्त से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 से 24 अगस्त और पश्चिम मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में 23-24 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर भारत और राजस्थान में बारिश

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में अगले सात दिनों तक बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 से 24 अगस्त और पश्चिमी राजस्थान में 21-22 अगस्त को बारिश होगी।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अगस्त के आखिरी हफ्ते में नया मानसून सिस्टम बनने से राजस्थान में बारिश और बढ़ेगी।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment