ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: दुर्गा पूजा में बारिश का सायां! बंगाल से लेकर झारखंड तक अलर्ट, तैयार रहें!

On: सितम्बर 29, 2025 2:24 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: दुर्गा पूजा में बारिश का सायां! बंगाल से लेकर झारखंड तक अलर्ट, तैयार रहें!
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 30 september: दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने की खबर ने मौसम को लेकर हलचल मचा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 2 से 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर बारिश का ये अलर्ट लोगों की तैयारियों पर असर डाल सकता है। आइए जानते हैं, देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल क्या रहेगा।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Kal Ka Mausam

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके चलते 2 से 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

हवाओं की रफ्तार 35-45 किमी/घंटा से शुरू होकर 55 किमी/घंटा तक जा सकती है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 अक्टूबर से आपातकालीन तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

झारखंड में ‘येलो अलर्ट’

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के लिए 4 अक्टूबर तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश होगी, जबकि 2 अक्टूबर को सांताल परगना जैसे पूर्वी हिस्सों में बारिश तेज हो सकती है। 3 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में भारी बारिश का अनुमान है।

मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट’ का खतरा

मुंबई में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, और रविवार को भारी बारिश ने शहर को भिगोया था। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, और मंगलवार तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में बारिश

IMD के मुताबिक, 1 से 4 अक्टूबर तक बिहार, 1 से 3 अक्टूबर तक ओडिशा, और 2 से 4 अक्टूबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिम मध्य प्रदेश में 3-4 अक्टूबर को ऐसा ही मौसम रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 3-4 अक्टूबर को हल्की-मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। विदर्भ में 2 से 4 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर में भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि असम और मेघालय में 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक, और अरुणाचल प्रदेश में 1 से 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश की भी आशंका है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment