Kal ka Mausam 1 November: बिहार मौसम: मौसम विभाग (IMD) ने 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बिहार के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मोंथा तूफान भले कमजोर पड़ चुका है लेकिन इसका असर बिहार में दिख रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में तीन दिन मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट दिया है।
Kal ka Mausam
बिहार में ठंड की दस्तक के बीच मौसम पलट गया है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हैं। हवाओं से तापमान गिर रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार और सीमांचल के कुछ जिलों में नवंबर के शुरुआती दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक
पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। यहां पानी भरने से सड़कें डूब सकती हैं, घरों में पानी घुस सकता है और किसानों की फसलें खराब हो सकती हैं। ऐसे में लोगों से घर से बाहर निकलते वक्त खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।













