ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal ka Mausam: पारा और लुढ़केगा, कांपने को तैयार! बारिश अलर्ट, देखें अपने जिले की रिपोर्ट

On: नवम्बर 6, 2025 1:19 अपराह्न
Follow Us:
Kal ka Mausam: पारा और लुढ़केगा, कांपने को तैयार! बारिश अलर्ट, देखें अपने जिले की रिपोर्ट
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 7 November: Delhi कल का मौसम: मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से और बांग्लादेश तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र दिख रहा है। इसका असर तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में पड़ेगा। इन जगहों पर 7 से 8 नवंबर के बीच बारिश की संभावना है। जानिए अन्य राज्यों का मौसम अपडेट।

कल का मौसम: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 7 से 8 नवंबर तक तमिलनाडु के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ जगहों पर बारिश रुक-रुक कर जारी रह सकती है। 7 नवंबर को रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद है। यहां 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना Kal Ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा दिख रहा है। अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन 7 नवंबर को मौसम पूरी तरह साफ होगा।

उत्तर प्रदेश में ठंड महसूस होने लगी

उत्तर प्रदेश में दिन में हल्की धूप निकल रही है, लेकिन रात में ठंड सताने लगी है। विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा। 10 नवंबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश या तेज हवाओं की गुंजाइश नहीं है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

न्यूनतम तापमान गिरेगा उत्तर-पश्चिम भारत में

IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मध्य भारत में भी 2 से 4 डिग्री की कमी आएगी। इसके बाद मौसम स्थिर रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

बर्फबारी हो सकती है उत्तराखंड में

उत्तराखंड में तापमान लगातार गिर रहा है और 8 नवंबर तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ने से ठंड और बढ़ सकती है। विभाग के मुताबिक, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment