ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटों में इन 17 जिलों में मचेगा बारिश का कोहराम, मौसम विभाग ने दी चेतावनी!

On: सितम्बर 3, 2025 8:01 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटों में इन 17 जिलों में मचेगा बारिश का कोहराम, मौसम विभाग ने दी चेतावनी!
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam: There will be rain havoc in these 17 districts in the next 24 hours, Meteorological Department has issued a warning!: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा! मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 17 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी गई है। दो मजबूत मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश का सिलसिला तेज हो गया है।

सोमवार को इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है।

राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके अलावा, 2 और 3 सितंबर को भी प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी है, जबकि 4 सितंबर को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भारी वर्षा का अलर्ट है।

मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर Kal Ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से से मानसून टर्फ गुजर रही है। साथ ही, रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

सोमवार को भी यह सिस्टम असर दिखाएगा, जिससे बारिश का दौर जारी रहेगा। इस मौसमी सिस्टम की वजह से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर तेज बारिश देखने को मिलेगी।

रविवार को इन जिलों में जमकर बरसे बादल

रविवार को भी मध्य प्रदेश के 18 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। रतलाम में सबसे ज्यादा 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। गुना में करीब पौन इंच और पचमढ़ी में आधा इंच पानी गिरा।

भोपाल, इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, छतरपुर, दतिया, मुरैना, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सतना और सीधी जैसे कई जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। इन इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और मौसम सुहाना हो गया।

बारिश का आंकड़ा सामान्य से ऊपर, गुना टॉप पर

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक 37.1 इंच औसत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 37 इंच से थोड़ा ज्यादा है। शनिवार और रविवार की रात हुई भारी बारिश ने इस आंकड़े को और बढ़ा दिया।

पिछले साल मानसून में औसतन 44 इंच बारिश हुई थी। इस बार गुना जिला बारिश के मामले में सबसे आगे है, जहां 55.4 इंच पानी गिर चुका है। मंडला में 54 इंच, श्योपुर में 51.5 इंच, अशोकनगर में 51.1 इंच और रायसेन में 50.5 इंच बारिश दर्ज की गई है।

कुछ जिले अभी भी बारिश के लिए तरसे

हालांकि कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा औसत से ज्यादा है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिले अभी भी पीछे हैं।

शाजापुर में सबसे कम 21 इंच बारिश हुई है। इंदौर और आसपास के इलाकों में भी अपेक्षाकृत कम पानी गिरा है। लेकिन, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए इन इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment