ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

kal ka mausam: 5-6 नवंबर मौसम अलर्ट, आंधी-बिजली-बारिश का कहर

On: नवम्बर 4, 2025 12:59 अपराह्न
Follow Us:
kal ka mausam: 5-6 नवंबर मौसम अलर्ट, आंधी-बिजली-बारिश का कहर
Join WhatsApp Group

kal ka mausam 5 November: कल का मौसम कैसा रहेगा, मौसम के लिहाज से अगला सप्ताह भी भारी रहेगा। खासकर, उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में बादलों की छाए रहने एवं बारिश की गतिविधियां होने से काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी के संकेत दिए हैं तो यूपी, एमपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान में बारिश की बौछारें पड़ने से मौसम बदलेगा और ठंडी के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के तटीय राज्यों में आंधी एवं बारिश की चेतावनी जारी है।

कल का मौसम कैसा रहेगा 03 नवंबर 2025 : मौसम के परिवर्तन से उत्तरी हिस्सों में सर्दी और कोहरे के ग्राफ में इजाफा होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों के वेदर सिस्टम में खासा बदलाव दिखेगा और 5 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान तेजी के साथ लुढ़केगा, जो भीषण सर्दी का बड़ा संकेत होगा।

इधर, 6 नवंबर तक लगातार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के हिस्सों में मोंथा तूफान एवं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे, जो झमाझम बारिश कर मौसम का मिजाज बदल देंगे। 4 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही रहेगी एवं हल्की हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से मौसम साफ रहने पर सुबह घना कोहरा छाएगा और ठंडी का सितम शुरू होगा।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

आईएमडी ने मोंथा तूफान के कमजोर होने पर अगले 48 घंटों तक पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान सिक्किम, अरुणाचल, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, असम, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं हल्की से मध्यम से बारिश का अलर्ट है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहना होगा।

मुंबई का मौसम कैसा रहेगा kal ka mausam

महाराष्ट्र में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मुंबई और नवी मुंबई में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है, जिससे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले महिला वनडे विश्व कप फाइनल में बाधा बनी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मुंबई में हल्की बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त कोल्हापुर, नंदुरबार, धुले, जलगांव, पुणे, नासिक, ठाणे, रायगढ़, सतारा और सांगली जिलों में मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रुख बदला-बदला सा है। हल्की धूप के बीच वातावरण में धुंध छाई है, जो प्रदूषण को दर्शा रही है। आईएमडी ने रविवार को दिन में आसमान साफ रहने और रात में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

हालांकि, अगले दो दिन बाद यानी 4 नवंबर मंगलवार से बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे प्रदूषण पर थोड़ा प्रभाव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। खासकर, दिल्ली में हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव कम होने के बीच वायु क्वालिटी बेहद खराब है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने एक्यूआई सुबह 386 रहा, बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। दिल्ली में 17 निगरानी केंद्रों ने 400 से ऊपर के एएक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी की एयर क्वालिटी दर्ज की गई।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मोंथा तूफान का हल्का असर बरकरार है, जिससे कई जिलों में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश के कारण वातावरण में ठंडक कम हो गई है, लेकिन मौसम साफ होने और पछुआ हवाएं बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी।

आईएमडी ने 4 नवंबर से 6 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के आने से पूर्वी यूपी समेत कई हिस्सों में बूंदाबांदी और बौछारे गिरने की संभावना जताई है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में मौसम साफ रहने और सर्दी के साथ बर्फबारी होने से मौसम काफी सुहावना है। नवंबर की शुरुआत से सर्दी ने अपने स्तर में इजाफा करना शुरू कर दिया है, जो आगे जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, 5 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय हिस्सों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment