ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karnal weather: सुबह छाएगी स्मॉग की चादर, कल से बढ़ सकती है ठंड

On: November 24, 2025 5:52 PM
Follow Us:
Karnal weather: सुबह छाएगी स्मॉग की चादर, कल से बढ़ सकती है ठंड
Join WhatsApp Group

करनाल, Karnal weather: जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 276 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सर्दी के साथ प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका है।

मंगलवार से रात के तापमान में और कमी आ सकती है। सुबह स्मॉग की चादर छा सकती है।प्रदेश के अन्य जिलों की हवा की सेहत भी रविवार को खराब रही। पानीपत में एक्यूआई 351 दर्ज किया गया। जो गंभीर श्रेणी में आता है।

Karnal weather: कई जिलों में हवा का स्तर खराब

सोनीपत में एक्यूआई 343 दर्ज किया गया, ये भी बहुत खराब श्रेणी में है। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जैसे जिलों में भी हवा का स्तर खराब से बहुत खराब के बीच बना हुआ है। कैथल में एक्यूआई 264, अंबाला में 202 और चंडीगढ़ में 154 दर्ज किया गया।

किसानों के लिए बड़ी खबर: हरियाणा में ओलावृष्टि के बाद कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
किसानों के लिए बड़ी खबर: हरियाणा में ओलावृष्टि के बाद कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

माना जा रहा है कि ठंड की शुरुआत के साथ ही हवा की गति कम हो जाती है, जिससे प्रदूषक कण वातावरण में स्थिर होने लगते हैं। इसके अलावा पराली का धुआं, औद्योगिक इकाइयों से उत्सर्जन और वाहनों का बढ़ता उपयोग प्रदूषण बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

रात और सुबह के समय प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से ठंड बढ़ने के आसार हैं। इससे हवा में स्मॉग का असर भी दिख सकता है। प्रदूषण विशेषज्ञ का कहना है कि धूल और धुएं के कण बढ़ने से ऐसा होगा।

अमृतसर एक्सप्रेस 5 घंटे आई लेट

उत्तर रेलवे के दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन 5 घंटे तक देरी से होने लगा है। सोमवार को अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने का कारण कोहरा बताया जा रहा है। ट्रेनों के लिए यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।

किसानों के लिए एडवायजरी: करनाल-कुरुक्षेत्र में ओले गिरे, सोनीपत-पानीपत में झमाझम बारिश
किसानों के लिए एडवायजरी: करनाल-कुरुक्षेत्र में ओले गिरे, सोनीपत-पानीपत में झमाझम बारिश

ट्रेन सुबह 5:45 बजे आनी थी जो सुबह 10:45 बजे पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल ने भी करीब पौने दो घंटे तक इंतजार कराया। ये ट्रेन 12:15 बजे आई। पश्चिम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से 1:18 बजे आई। सचखंड एक घंटे की देरी से 3:43 बजे आई।

आम्रपाली एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से सुबह 6 बजे करनाल आई। मालवा एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 7 बजे करनाल पहुंची। पानीपत अंबाला लोकल ट्रेन ने भी यात्रियों को पौन घंटे इंतजार कराया। ये ट्रेन 7:30 बजे स्टेशन पर आई। एकता एक्सप्रेस भी आधे घंटे की देरी से सुबह 8:10 बजे करनाल आई।

सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से 3:40 बजे करनाल पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से शाम को 4 बजे और गीता जयंती आधे घंटे की देरी से 4:08 बजे करनाल आई।

हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 2 मई से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 2 मई से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

जम्मू तवी आधे घंटे की देरी से 10:45 बजे और झेलम आधे घंटे की देरी से रात को 12:15 बजे पहुंची।
इनके अलावा नेताजी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से रात को 12:15 बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी भी एक घंटे देरी से शाम को 4 बजे करनाल पहुंची।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment