ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Monsoon 2025: चंडीगढ़ में मानसून की धूम, 17 दिन में 40% बारिश, बरसात अभी बाकी!

On: अगस्त 31, 2025 8:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
Chandigarh Monsoon 2025: चंडीगढ़ में मानसून की धूम, 17 दिन में 40% बारिश, बरसात अभी बाकी!
Join WhatsApp Group

Chandigarh Monsoon 2025 (चंडीगढ़) : मानसून सीजन में इस बार अगस्त में अच्छी बारिश हुई है। इतनी अच्छी कि अगस्त के 17 दिनों में ही 344.2 एमएम बारिश हुई है, जो पूरे मानसून सीजन की 40 फीसदी बारिश है। मानसून सीजन जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। चंडीगढ़ में इस दौरान 845 एमएम बारिश को सामान्य माना जाता है।

शहर में अभी तक सीजन में 795.3 एमएम बारिश (94 फीसदी) हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिन भी अच्छी बारिश की संभावना है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। बारिश ट्रेस हुई। हवा में नमी की मात्रा 79 फीसदी दर्ज की गई।

अगस्त में बारिश का रिकॉर्ड

पिछले सात सालों में अगस्त की बारिश का आंकड़ा देखें तो इस बार का प्रदर्शन शानदार रहा है। 2018 में 291 एमएम, 2019 में 160.2 एमएम, 2020 में 166.9 एमएम, 2021 में 270.7 एमएम, 2022 में 351.4 एमएम, 2023 में 373.2 एमएम और 2024 में अब तक 344.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

इस साल अगस्त में बारिश का सिलसिला कुछ इस तरह रहा:

1 अगस्त को 3.1 एमएम, 2 अगस्त को 6.7 एमएम, 3 अगस्त को 12 एमएम, 5 अगस्त को 9.6 एमएम, 6 अगस्त को 15.8 एमएम, 7 अगस्त को 6.2 एमएम, 9 अगस्त को 86 एमएम, 10 अगस्त को 2.8 एमएम, 11 अगस्त को 3.2 एमएम, 12 अगस्त को 38.4 एमएम, 14 अगस्त को 12.2 एमएम, 15 अगस्त को 20 एमएम, 16 अगस्त को 8.2 एमएम, 18 अगस्त को 2.4 एमएम, 25 अगस्त को 45.6 एमएम, 26 अगस्त को 11 एमएम और 30 अगस्त को 35.8 एमएम बारिश हुई।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

रविवार: बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32, न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

सोमवार बारिश की संभावना। अधिकतम तापमान 29, न्यूनतम 24 डिग्री रहने के आसार।

मंगलवार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

क्यों हो रही इतनी बारिश?

मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीपी दूबे ने बताया कि मॉनसून ट्रफ ज्यादातर समय सामान्य स्थिति से थोड़ा उत्तर की तरफ रहा, जिससे अच्छी बारिश सितंबर में भी इस बार अच्छी बारिश के आसार हैं। इस समय एक लो प्रेशर एरिया मध्य प्रदेश से राजस्थान की ओर मूव कर रहा है। एक मॉनसून ट्रफ अपनी नॉर्मल पोजिशन से थोड़ा नॉर्थ की ओर है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

इससे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लगातार राजस्थान, यूपी और चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल की ओर आ रही है। इससे रेनफॉल एक्टिविटी अगले तीन-चार दिन और बनी रहेगी। 5 सितंबर के बाद मॉनसून थोड़ा कमजोर पड़ने की संभावना है।

इस बार चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल में जो अच्छी बारिश हुई है उसका कारण भी यही है कि मानसून ट्रफ ज्यादातर समय अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा उत्तर भारत में स्थित रहा। इसलिए जो वेदर सिस्टम झारखंड, यूपी और नॉर्थ एमपी से राजस्थान की मूव हुए। इसलिए लगातार नमी इस रीजन में बनी रही।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment