ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panchkula Weather: पंचकूला में 180 मिमी बारिश, स्कूल बंद, सड़क धंसी, बाढ़ का अलर्ट!

On: सितम्बर 3, 2025 12:25 अपराह्न
Follow Us:
Panchkula Weather: पंचकूला में 180 मिमी बारिश, स्कूल बंद, सड़क धंसी, बाढ़ का अलर्ट!
Join WhatsApp Group

Panchkula Weather, सिटी रिपोर्टर | पंचकूला : पिछले 4 दिन में शहर में 90 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है। मंगलवार की बात करें तो कुछ समय के अंतराल पर तेज बूंदाबांदी होती रही। दोपहर 12 बजे के बाद बीच-बीच में तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बारिश की संभावना हो सकती है। हालांकि सुबह के समय बूंदाबांदी या बारिश की संभावना हो सकती है। दूसरी ओर पहाड़ों में बारिश होने के कारण घग्गर व कौशल्या डैम में पानी का लेवल बढ़ा है। डैम का लेवल 474 के आसपास है। मंगलवार को भी डैम से एक हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। घग्गर नदी की बात करें तो उसमें मंगलवार को पानी का लेवल ज्यादा देखने को मिला लेकिन वह खतरे के निशान से कम था।

पुलिस कंट्रोल रूम नंबर

नदी, नालों सहित जलभराव के नजदीक न जाएं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 172-2582100 या 7508324900 पर तुरंत संपर्क करें।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

स्कूलों में छुट्टी की घोषित

डीसी मोनिका गुप्ता ने मानसून के सीजन के दौरान बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंगलवार को मीटिंग की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नदियों के जल स्तर के संबंध में लगातार अपडेट दें।

वहीं, बुधवार 3 सितंबर को जिला पंचकूला के चारों ब्लॉक मोरनी, बरवाला, पिंजौर व रायपुररानी के स्कूलों की छुट्टी रहेगी। उन्होंने बताया कि मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। बरवाला के 44 स्कूल, पिंजौर के 92 सरकारी स्कूल, रायपुररानी के 16 सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा मोरनी मोरनी से टिक्कर ताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर दोपहर 1:20 बजे रसून गांव के पास भूस्खलन से सड़क 3 फीट नीचे धंसने के चलते बंद हो गई।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

युवा दूनी शर्मा, अमित, नवीन शर्मा, आकाश वर्मा, प्रदीप चौहान और रवि कुमार ने बताया कि अचानक हुए अवरोध के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही कई घंटे तक रुकी रही। युवाओं ने प्रशासन से कार्रवाई कर मार्ग को खोलने की अपील की है। वहीं, दोपहर 2 घंटे बाद मार्ग को आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सुचारू कर दिया गया।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment