ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat weather: मौसम में आया बदलाव, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आया

On: November 6, 2025 6:42 PM
Follow Us:
Panipat weather: मौसम में आया बदलाव, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आया
Join WhatsApp Group

पानीपत (Panipat weather)। पहाड़ों में बर्फबारी व प्रदेश के कई जिलों में बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन-तीन डिग्री की कमी आई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 11.1 और अधिकतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सुबह ही हवा की रफ्तार तेज रही। सुबह-शाम दोपहिया वाहन चालकों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विशेष ने तापमान में लगातार कमी आने की संभावना जताई है।

नवंबर माह शुरू होते ही सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। इसका मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी व प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वीरवार सुबह ही हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिससे तापमान में कमी आई। वीरवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Panipat weather: धान के दाने पड़ सकते हैं काले

सुबह व शाम के समय बढ़ती ठंड से किसानों को धान की फसल की चिंता सताने लगी है। इसराना निवासी राजकुमार और सुरेश ने बताया कि इस समय की ठंड से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान हो सकता है। धान के दाने काले पड़ सकते हैं और उनकी गुणवत्ता खराब हो सकती है जिससे उनकी कीमत पर असर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि पहाड़ पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ेगी। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

आगामी दिनों का मौसम

शुक्रवार को अधिकतम 27 और न्यूनतम 11 डिग्री।
शनिवार को अधिकतम 28 और न्यूनतम 11 डिग्री।
रविवार को अधिकतम 27 और न्यूनतम 11 डिग्री।
सोमवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 11 डिग्री।
मंगलवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 11 डिग्री।
बुधवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 10 डिग्री।

सुबह-शाम ठंडक बढ़ेगी, कोहरा संभव। वास्तविक तापमान में 1-2 डिग्री का अंतर हो सकता है।

एक्यूआई 302 पर पहुंचा शहर में जल रहा कूड़ा

पानीपत। एक्यूआई एक सप्ताह से 300 के आसपास चल रहा है। हवा में धूल के साथ अब गैस की मात्रा बढ़ने से यह लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। नगर निगम समेत दूसरे विभाग उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के मंगलवार को बैठक में दिए निर्देशों का अगले दिन ही पालन नहीं कर पाए। नगर निगम की मशीनों के साथ सड़कों की सफाई केवल मुख्य सड़कों तक सीमित रही। वहीं शहर में जगह-जगह कूड़े में आग लगी रही।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

नगर निगम ने इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों की अनदेखी के चलते एक्यूआई लगातार गंभीर स्थिति में बना हुआ है। बुधवार को एक्यूआई 302 रहा। दिन के समय करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद दिन के समय एक्यूआई घटकर 252 पर आ गया। एक्यूआई शाम के समय फिर बढ़ने लगा। रात आठ बजे 272 पर पहुंच गया था। इसके बाद देर रात तक एक्यूआई और बढ़ता चला गया।

पांच दिन में डेंगू के पांच और मरीज मिले

पानीपत। डेंगू लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में इस महीने में डेंगू के पांच नए केस आए हैं। मंगलवार को एक नया मामला सामने आया था। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 75 पहुंच गई है। वहीं मलेरिया के भी लगातार केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए इस बार जागरूकता अभियान शुरू किया था। जिला मलेरिया विभाग की टीम गांवों में घर-घर पहुंची थी। इन सबके बीच डेंगू और मलेरिया के केस लगातार सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया है। इसमें 20 बेड की व्यवस्था की है। इमरजेंसी में दो बेड डेंगू मरीजों के लिए हैं। मंगलवार को डेंगू का एक नया मरीज आया है। वहीं इस महीने में पांच दिनों में जिले में पांच नए केस आए हैं। सोमवार को एक मलेरिया का केस जिला नागरिक अस्पताल में आया है। मलेरिया के अब तक सात केस आ चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुनील संदूजा ने बताया कि जागरूक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment