ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Severe heat wave in Chandigarh: पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, दो दिन बाद मिलेगी राहत

On: जून 11, 2025 1:08 अपराह्न
Follow Us:
Severe heat wave in Chandigarh: पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, दो दिन बाद मिलेगी राहत
Join WhatsApp Group

Severe heat wave in Chandigarh temperature 2 degrees above normal, relief will come after two days: सोमवार को ही 43.8 डिग्री पर इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के बाद मंगलवार को पारा 43.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था।

वहीं बुधवार को भी ऐसे ही हालात रहे। बुधवार को पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। एयरपोर्ट पर पारा 44 डिग्री को छू गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा गर्म है। दिनभर लू चली, दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। रात को भी चैन नहीं है। सोमवार रात पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Severe heat wave in Chandigarh: दो दिन बाद मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक राहत के आसार नहीं हैं। तापमान में एक से दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। हवा में नमी की मात्रा 51 फीसदी रहने से मौसम शुष्क हो गया है। जब भी तापमान 42 डिग्री से ज्यादा और सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा हो और मौसम शुष्क हो तो उस दौरान सीवियर हीट वेव कहा जाता है।

14 जून के बाद हवा की दिशा बदलने से मिलेगी हीटवेव से राहत

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीपी दूबे के मुताबिक अभी उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। 14 जून से बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं आएंगी। तब तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। इसके साथ ही एक सिस्टम भी डेवलप हो रहा है, जिससे क्लाउडिंग के आसार हैं। 13 जून की शाम से अरब सागर में ऊपरी चक्रवात बन रहा है। हालांकि अभी यह कमजोर है, लेकिन यह महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ की और मूव करेगा। उसके बाद 17 जून के आसपास मध्य भारत में मॉनसून एक्टिव होने के आसार हैं।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

बुधवारः आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

वीरवारः आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44, न्यूनतम 30 डिग्री के आसापास रहने की संभावना ।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

शुक्रवार: आंशिक बादल छा सकते हैं। 30-40 किमी की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी। अधिकतम 43, न्यूनतम 31 डिग्री।

शनिवारः बादल छा सकते हैं। बिजली चमकने के साथ आंधी। अधिकतम 42, न्यूनतम 30 डिग्री रह सकता है।

आज-कल ऑरेंज अलर्ट, 14- 16 जून को धूल भरी हवाएं

मौसम विभाग ने बुधवार और वीरवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सीवियर हीट वेव चल सकती है। 14 से 16 जून के बीच बिजली चमकने और धूल भरी हवाएं चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया है। हॉस्पिटल्स में सिर में तेज दर्द और बुखार के मरीज आ रहे हैं गर्मी में बाहर निकल रहे लोगों को सिर में तेज दर्द और तेज बुखार की शिकायत है। सरकारी हॉस्पिटल्स की ओपीडी में इस तरह के मरीज 25 फीसदी बढ़ गए हैं।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment