ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अम्बाला में 21.5 एमएम बारिश से 2.4 डिग्री गिरा तापमान, पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

On: सितम्बर 7, 2025 11:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
अम्बाला में 21.5 एमएम बारिश से 2.4 डिग्री गिरा तापमान, पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
Join WhatsApp Group

अम्बाला (Ambala weather)। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ली। बादलों की गर्जना के साथ 21.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे दिन का तापमान 2.4 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। पिछले दिनों हुई बारिश का सिलसिला बुधवार दोपहर से थम गया था। इससे दिन के साथ-साथ रात ठंडी हो गई थी। दिन का तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार के बाद शुक्रवार को बादलों की आवाजाही रही। धूप खिलने से दिन का पारा बढ़ने के साथ-साथ उमस भी बढ़ गई थी।

धूप और उमस के बाद बारिश ने दी राहत

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

शुक्रवार को दिन का पारा बढ़कर 33.4 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार सुबह आसमान साफ रहा। इस कारण सुबह 6 बजे ही धूप खिल आई। इसके बाद धीरे-धीरे कर काले बादलों का छाना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे अम्बाला सिटी में तेज तो दोपहर करीब एक बजे कैंट में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। शनिवार को अम्बाला में काले बादल छाने के साथ-साथ रिमझिम बारिश होती रही।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री गिरकर 31 डिग्री पर आ गया। रात का तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 27.2 डिग्री तक पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार रविवार से मंगलवार तक आंशिक रूप से बादलों के छाने की संभावना है। बुधवार से फिर से मौसम करवट ले
सकता है। इससे बुधवार से शुक्रवार तक अच्छी बारिश हो सकती है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment