Kal ka Mausam november 3 : पूर्व-मध्य अरब सागर में बने अवदाब और उत्तर-पश्चिम झारखंड के आसपास बने निम्न दबाव के असर से गुजरात में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 नवंबर को कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते में पंजाब और हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। पंजाब में अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम करीब 14 डिग्री रहेगा, जिससे मौसम खुशगवार और कंफर्टेबल बनेगा। 3 नवंबर की शाम से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव होगा, जिससे हरियाणा और पंजाब दोनों में मौसम पलटेगा।
राजस्थान में बारिश का अनुमान Kal ka Mausam
राजस्थान में नया मौसमी सिस्टम एक्टिव होने वाला है, जिससे कई इलाकों में हल्की बारिश और तापमान गिर सकता है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अरब सागर में बना अवदाब कमजोर होकर ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ में बदल गया।
इसके असर से 1 और 2 नवंबर को उदयपुर और कोटा संभाग में हल्की बारिश संभव। वहीं 3 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे 3 और 4 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 1 से 6 नवंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम ठंडा रहेगा। छह नवंबर के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।
झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को झारखंड के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम सूखा रहेगा। रविवार सुबह हल्का कोहरा या धुंध रहेगी, फिर मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएगा।
बिहार में मौसम होगा साफ
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 नवंबर से बिहार में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर खत्म हो जाएगा। उस दिन से आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिलने लगेगी। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और अधिकतम करीब 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी, जिससे ‘गुलाबी ठंड’ का एहसास होगा।
गुजरात में बारिश के आसार
गुजरात में मौसम ने फिर करवट ली है और असर दिखने लगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि 1 से 4 नवंबर के बीच राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज गर्जना और बिजली गिरने की भी संभावना है।
इन राज्यों में भी बारिश के आसार
पश्चिम भारत में महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, गोवा और कोंकण में 1 से 4 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में अगले तीन-चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।













