Kal Ka Mausam 15 october: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 14 से 19 अक्टूबर के बीच दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई जगहों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना है।
गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में छींटे पड़ सकते हैं। मौसम का मिजाज बदलने वाला है, इसलिए इन राज्यों में रहने वाले लोग सावधान रहें और बारिश से बचाव की तैयारी रखें।
इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान Kal Ka Mausam
मौसम विभाग के अनुसार, केरल और तमिलनाडु में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, असम और माहे में भी भारी बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
बीते 24 घंटों का मौसम
पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों से विदा ले लिया है।
इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, माहे, ओडिशा, असम और तमिलनाडु में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।













