ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: 19-24 अक्टूबर को इन राज्यों में मचेगा कोहराम, तूफान की चेतावनी!

On: अक्टूबर 19, 2025 3:25 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: 19-24 अक्टूबर को इन राज्यों में मचेगा कोहराम, तूफान की चेतावनी!
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam October 19-24: देश के कई हिस्सों में दीपावली से पहले मौसम बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 से 24 अक्टूबर 2025 तक कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और तूफान की चेतावनी जारी की है।

दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों से दूर लक्षद्वीप के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो अगले 36 घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके अलावा, 21 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आइए, जानते हैं किन राज्यों में होगी भारी बारिश और तूफान का असर।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 24 अक्टूबर तक केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

अगले पांच दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और तूफान की भी आशंका है। खासकर 19 अक्टूबर को केरल, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश का अलर्ट है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलर्ट

IMD के अनुसार, 19-20 और 22-24 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 19, 23 और 24 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, और 22-24 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। 23 और 24 अक्टूबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चलेंगी।

अंडमान-निकोबार और अन्य राज्यों में तूफान

19 से 22 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश और तूफान की आशंका है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, 22 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बिजली गिरने की संभावना है। कोंकण, गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में भी तूफान के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment