ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

UP weather today: UP में कड़क सर्दी की एंट्री! 23 नवंबर को मौसम अचानक बदलेगा बड़ी अपडेट

On: नवम्बर 23, 2025 8:29 पूर्वाह्न
Follow Us:
UP weather today: UP में कड़क सर्दी की एंट्री! 23 नवंबर को मौसम अचानक बदलेगा बड़ी अपडेट
Join WhatsApp Group

UP weather today 23 November in hindi: उत्तर प्रदेश में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने तापमान को नीचे धकेल दिया है, और आगे आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। शनिवार को यूपी का न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोई बड़ा वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, इसलिए शुष्क और ठंडी हवाएं प्रदेश में पूरी तरह हावी हैं। तापमान गिरने के साथ ही कोहरा भी बढ़ने की संभावना है, जो विजिबिलिटी पर असर डालेगा।

आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा? UP weather today

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश में मौसम बिल्कुल शुष्क रहने की उम्मीद है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
राज्य में 28 नवंबर तक किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और दिन की धूप आते ही कम हो जाएगा।
मौसम शुष्क ही बना रहेगा, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे कमी के स्पष्ट संकेत हैं।

तापमान में और गिरावट, कई शहरों में कोहरा भी बढ़ेगा

IMD का कहना है कि अगले 5 दिनों में यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।
इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखता, लेकिन कई जिलों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

शनिवार को बरेली, प्रयागराज और मुरादाबाद में घना कोहरा रहा और विजिबिलिटी सिर्फ 50–100 मीटर के बीच रही।
आगरा, कानपुर, अलीगढ़ और अमेठी में हल्का कोहरा दर्ज हुआ, जबकि अयोध्या, वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर और आज़मगढ़ में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

सबसे ठंडा रहा बुलंदशहर—कानपुर रहा सबसे गर्म

शनिवार को यूपी का सबसे कम तापमान बुलंदशहर में 9°C रहा।
इसके बाद—

मुजफ्फरनगर: 10.8°C

इटावा: 11°C

बाराबंकी: 11.5°C

कानपुर नगर: 11.6°C

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

वहीं सबसे ज़्यादा तापमान कानपुर में 29.4°C दर्ज किया गया।
इसके अलावा—

बहराइच: 29.4°C

गोरखपुर: 29.2°C

शाहजहांपुर: 29.1°C

अयोध्या: 28.5°C

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment