ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Weather Update: 7 राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, IMDअलर्ट, जानें आपके शहर का हाल!

On: अक्टूबर 7, 2025 8:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
Weather Update: 7 राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, IMDअलर्ट, जानें आपके शहर का हाल!
Join WhatsApp Group

Weather Update 7 october IMD alert in hindi: भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और तटीय राज्यों में आज 7 अक्टूबर 2025 को बारिश की संभावना जताई है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्रों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, और खरीफ फसलों पर इसका असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं, आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत Weather Update

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अचानक हुई बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से ज्यादा था, जिससे लोग परेशान थे।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया और प्रदूषण का स्तर भी थोड़ा कम हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहेगी, और कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

पंजाब-हरियाणा में बारिश का कहर

मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश मचाई है। इस बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान में तेज गिरावट देखी जा रही है।

फसलों पर भारी पड़ रही बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धान, दलहन, तिलहन, कपास और गन्ने की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी धान की फसलें पानी में डूब गई हैं। मंडियों में रखा अनाज भी बारिश में भीग गया है। सोमवार को पंजाब के पठानकोट में सबसे ज्यादा 41.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अमृतसर में 22.8 और गुरदासपुर में 19.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने सात अक्टूबर तक पंजाब में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किसानों को अपनी फसलों के और खराब होने का डर सता रहा है।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में बर्फबारी, ठंड बढ़ी

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मौसम को और सर्द कर दिया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की चोटियों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। हेमकुंड साहिब में आधा फीट बर्फ जम चुकी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड शुरू हो गई है। हिमाचल में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही बंद है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और अन्य ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। कटड़ा में माता वैष्णो देवी की यात्रा लगातार दूसरे दिन बंद रही।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में ठंड और बर्फबारी के कारण पर्यटकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment