ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Weather Update: मेरठ एक्यूआई @ 354 दर्ज, देश में छठा सबसे प्रदूषित शहर बना

On: November 20, 2025 7:34 PM
Follow Us:
Weather Update: मेरठ एक्यूआई @ 354 दर्ज, देश में छठा सबसे प्रदूषित शहर बना
Join WhatsApp Group

मेरठ (Weather Update): देश के 237 शहरों की सूची में मेरठ छठा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 354 दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा प्रदूषण बागपत में रहा। यहां का एक्यूआई 431 दर्ज किया गया। यह सबसे खराब श्रेणी में है।

दूसरे नंबर पर गाजियाबाद 430, तीसरे नंबर पर नोएडा 408, चौथे नंबर हापुड़ 393 और पांचवें नंबर पर दिल्ली का एक्यूआई 389 रहा। मेरठ शहर के अंदर गंगानगर में 337, जयभीम नगर में 356 और पल्लवपुरम में 368 एक्यूआई रहा। लगातार बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक स्मॉग छाया रहा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम का वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि प्रदूषण से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। तीन-चार दिन तक प्रदूषण का स्तर लाल श्रेणी में ही रहेगा और भी बढ़ सकता है।

रात और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट के साथ मौसम बदलेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है।

हरियाणा वेदर अपडेट: 25 अप्रैल से आंधी-बारिश के आसार, किसानों के लिए बड़ी चेतावनी
हरियाणा वेदर अपडेट: 25 अप्रैल से आंधी-बारिश के आसार, किसानों के लिए बड़ी चेतावनी

Weather Update: यह रहा प्रदूषण का हाल

बागपत 431
गाजियाबाद 430
नोएडा 408
हापुड़ 393
दिल्ली 389
ग्रेटर नोएडा 376
मेरठ 354
मुजफ्फरनगर 342
बुलंदशहर 302

जम्मू में 30 तक सुबह-शाम की ठंड

कश्मीर में अधिकतम तापमान में कमी आई है वहीं न्यूनतम पारा भी शून्य से नीचे है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि 30 नवंबर तक जम्मू में ठंड का असर सुबह व शाम को देखने को मिलेगा। घाटी में इस दौरान कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है।

न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।

हरियाणा मौसम अपडेट: 26 अप्रैल से आएंगे 3 पश्चिमी विक्षोभ, अंधड़ और बारिश के आसार
हरियाणा मौसम अपडेट: 26 अप्रैल से आएंगे 3 पश्चिमी विक्षोभ, अंधड़ और बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि अभी लगातार मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह व शाम को मौसम में बदलाव नजर आएगा। वहीं श्रीनगर व आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

जम्मू के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान औसतन तीन डिग्री तक है, दिन में धूप निकल रही है।

मनाली-लेह मार्ग बंद

हिमाचल को लद्दाख से जोड़ने वाला 435 किमी लंबा मनाली-लेह सामरिक मार्ग बुधवार से आधिकारिक तौर पर वाहनों के लिए बंद हो गया है। मनाली-लेह मार्ग पर ग्रांफू से रोहतांग दर्रा और ज़िंगजिंगबार से सरचू तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अब नहीं होगी।

रोमांचक सफर के लिए अब पर्यटकों को अगले साल तक का इंतजार करना होगा। वीरवार को भी जिंगजिंगबार से आगे वाहन नहीं गए। गौर रहे कि लाहौल में पारा प्रतिदिन लुढ़क रहा है। ऐसे में सड़कों पर ब्लैक आइस जम रही है।

ब्लैक आइस जमने से सड़क पर सफर जोखिम भरा हो गया है। अब यात्रियों को सरचू की तरफ सफर करने के लिए अगले साल गर्मियों का इंतजार करना होगा। सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी होने की सूरत में मनाली-लेह मार्ग में वाहनों की आवाजाही संभव नहीं होती।

मौसम अपडेट: हरियाणा में अब रातें भी तपाएंगी, 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव
मौसम अपडेट: हरियाणा में अब रातें भी तपाएंगी, 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव

वहीं, लाहौल पहुंचने वाले पर्यटक अटल टनल रोहताग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू, स्नो प्वाइंट यांगला, केलांग, उदयपुर, अवलोकितेश्वर मंदिर त्रिलोकनाथ, जिस्पा और दारचा पहुंचे। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा की बजाय अन्य स्नो प्वाइंट पर पर्यटकों की आने वाले दिनों में चहल-पहल देखने को मिलेगी।

लाहौल-स्पीति उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग बंद होने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पर्यटकों से अपील की गई है कि प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment