ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamuna Nagar Weather: एक्यूआई का स्तर खराब, पहाड़ों में बर्फबारी से यमुनानगर में बढ़ी ठंड

On: नवम्बर 9, 2025 7:55 अपराह्न
Follow Us:
Yamuna Nagar Weather: एक्यूआई का स्तर खराब, पहाड़ों में बर्फबारी से यमुनानगर में बढ़ी ठंड
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamuna Nagar Weather)। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से जिले का मौसम काफी बदल गया है। पहले सुबह-शाम ही ठंड हो रही थी, लेकिन अब दोपहर के समय भी कमरों में पंखा चलाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही। बाहर गुनगुनी धूप लोगों को काफी राहत दे रही है।

Yamuna Nagar Weather: हवा की तेज रफ्तार

सुबह व शाम को अब कोई भी व्यक्ति बिना जैकेट के दोपहिया वाहन पर सफर नहीं कर सकता। दिन में 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि इस मौसम में खुद की वह बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

एक्यूआई का स्तर खराब

ठंड बढ़ने के साथ ही हवा का स्तर भी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि एक दिन पहले एक्यूआई 260 माइक्रोग्राम था।

प्रदूषण का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों में गला दर्द, गले में खराश, खांसी समेत अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर में कई जगह कूड़े में भी आग लगाई जा रही है। जिससे धुआं हवा में मिल रहा है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment