ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamuna Nagar Weather: हवा चलने से 17 डिग्री सेल्सियस पर आया न्यूनतम तापमान

On: नवम्बर 4, 2025 6:08 अपराह्न
Follow Us:
Yamuna Nagar Weather: हवा चलने से 17 डिग्री सेल्सियस पर आया न्यूनतम तापमान
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamuna Nagar Weather)। दो दिन पहले चली हवा से जिले में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। सोमवार की रात बहुत ज्यादा ठंड थी। ठंडी हवा की वजह से लोग रात को दोपहिया वाहनों पर ठिठुरते दिखे। जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 17 डिग्री पर पहुंच गया है।

Yamuna Nagar Weather: मौसम में ठंडक

दिन में बीच-बीच में हल्के बादल भी उमड़ते रहे। इसलिए दिन के समय भी मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक कम हो सकता है। वहीं मौसम साफ रहेगा। सर्दी में धीरे-धीरे हो रही बढ़ोतरी का असर दिखाई देने लगा है। कुछ दिन पहले तक लोग सुबह-शाम टी-शर्ट में दिख रहे थे वह अब गर्म कपड़ों में में दिखने लगे हैं।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

हालांकि नौ बजे से ही अच्छी खासी धूप निकल रही है। धूप निकलते ही मौसम गर्म हो जाता है इसलिए लोगों को सर्दी का एहसास नहीं होता। उधर, मौसम में ठंड बढ़ने से किसान धान कटाई के बाद अब गेहूं की अगेती किस्म की बिजाई में जुट गए है। अगेती किस्म की कटाई 10 नवंबर तक होगी।

शहर की हवा बेहद खराब स्थिति में

शहर की हवा भी अभी बेहद खराब स्थिति में चल रही है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 237 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। तीन दिन पहले यह 244 माइक्रोग्राम था। शहर में बढ़ते प्रदूषण का असर सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता दिख रहा है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

प्रदूषण की वजह से लोग गले के दर्द की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। काफी समय से बारिश भी नहीं हुई है। दिवाली के दौरान जो आतिशबाजी की गई थी उसका धुआं अभी भी वातावरण में मिला हुआ है। ऐसे में जब तक बारिश नहीं होगी तब तक लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका नहीं मिलेगा।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment