ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

येलो अलर्ट जारी! Haryana में 30 अगस्त तक बारिश, इन जिलों में रहे सावधान

On: अगस्त 27, 2025 4:09 अपराह्न
Follow Us:
येलो अलर्ट जारी! Haryana में 30 अगस्त तक बारिश, इन जिलों में रहे सावधान
Join WhatsApp Group

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम इन दिनों बड़ा सुहावना बना हुआ है। गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन हवा में नमी और लगातार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन बारिश का दौर और तेज हो सकता है। आज हल्की बारिश होगी, जबकि कल और परसों कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है।

आज और कल कहां-कहां बरसेंगे बादल?

मौसम विभाग ने आज (27 अगस्त) अंबाला और यमुनानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में 25 से 50% इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जींद, कैथल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में 25% इलाकों में बारिश का अनुमान है।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

28 अगस्त को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 75 से 100% बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 25 से 50% और जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25% इलाकों में बारिश हो सकती है।

29 और 30 अगस्त का मौसम अपडेट

29 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट है। इनके अलावा, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 से 75% इलाकों में बारिश होगी। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, हिसार और भिवानी में 25 से 50% और फतेहाबाद, सिरसा में 25% इलाकों में बारिश की संभावना है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

30 अगस्त को भी कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक में बारिश का दौर जारी रहेगा।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment