Bilaspur Haryana Weather : हरियाणा के बिलासपुर में बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

Bilaspur Haryana Weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर पश्चिमी भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि व भारी वर्षा होने की संभावना है। हरियाणा में वर्षा के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। सोमवार से बुधवार के बीच हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
बिलासपुर का मौसम
दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच गया है, वहीं रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब तक बारिश न होने के कारण गेहूं व सरसों की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है। ऐसे में किसान ट्यूब्वेलों व नहरी पानी से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। दूसरी ओर दिन का तापमान एकाएक बढ़ने से गेहूं की फसल को नुकसान भी हो सकता है।
खेती के लिए कैसा रहेगा
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अगर दिन का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो गेहूं का झाड़ आगे नहीं बढ़ेगा। इससे गेहूं की पौध छोटी रह सकती है और पैदावार में भी दिक्कत आ सकती है।
Advisory for Farmers: हरियाणा सरकार ने जारी की एडवाइजरी, किसान फरवरी में इनकी बुआई करें
इन दिनों लगातार तेज धूप निकलने के कारण जिले का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया है, जिससे किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। अगर बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा होगा।
मौसम भविष्यवाणी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा के 11 जिलों में ओलावृष्टि और 11 जिलों में वर्षा हो सकती है। ओलावृष्टि की संभावना के चलते किसान परेशान हैं। फसल पकने को तैयार है। ओलावृष्टि या ज्यादा वर्षा हुई तो फैसलों के लिए नुकसान होगा।
गिर सकते हैं ओले
पंजाब और हरियाणा के कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। जम्मू कश्मीर में रविवार को उच्च पवर्तीय क्षेत्र में ताजा बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राजमार्ग सहित प्रदेश में कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। कटड़ा से मां वैष्णो देवी की हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।