ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana farmer machinery subsidy: 50% छूट के साथ मिलेंगे ये 16 आधुनिक उपकरण

On: अगस्त 16, 2025 3:08 अपराह्न
Follow Us:
Haryana farmer machinery subsidy: 50% छूट के साथ मिलेंगे ये 16 आधुनिक उपकरण
Join WhatsApp Group

Haryana farmer machinery subsidy: These 16 modern equipment will be available with 50% discount: हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। (हरियाणा किसान कृषि यंत्र सब्सिडी) योजना के तहत अब किसान फसल अवशेष प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनें आधी कीमत पर खरीद सकेंगे। यह पहल राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य खेतों में पराली जलाने की समस्या को कम करना और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है।

इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम चार कृषि यंत्रों के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि, सब्सिडी उन्हीं मशीनों पर मिलेगी जिन पर पिछले तीन वर्षों में किसी अन्य योजना के तहत लाभ नहीं लिया गया हो।

किन मशीनों पर मिलेगी सब्सिडी? Haryana farmer machinery subsidy

किसानों के लिए जरूरी अलर्ट, 24वीं किस्त से पहले निपटा लें ये 3 काम, वरना रुक जाएंगे 2000 रुपये | pm-kisan-24th-installment-release-date-november-ekyc-status-check
किसानों के लिए जरूरी अलर्ट, 24वीं किस्त से पहले निपटा लें ये 3 काम, वरना रुक जाएंगे 2000 रुपये

कृषि विभाग ने कुल 16 मशीनों को इस योजना में शामिल किया है। इनमें शामिल हैं स्ट्रा-बेलर, है-रेक, एसएमएस, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, स्ट्रा-चापर, मल्चर, शर्ब मास्टर, रोटरी स्लेशर, रिर्वसीबल एमबी प्लो, जीरो ड्रील, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर (बिना ट्रैक्टर), ट्रैक्टर ड्रान टैडर मशीन और काप-रीपर।

इन सभी मशीनों पर किसानों को 50% तक की छूट मिलेगी। (crop residue management machines) जैसे उपकरणों से खेतों की सफाई और बीज बोने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी शर्तें

नमो भारत ट्रेन: पानीपत में बनेंगे 3 बड़े स्टेशन, सिवाह बस स्टैंड से सीधे जुड़ेगी रैपिड रेल | delhi-panipat-karnal-namo-bharat-rapid-rail-stations-siwah-bus-stand-route
नमो भारत ट्रेन: पानीपत में बनेंगे 3 बड़े स्टेशन, सिवाह बस स्टैंड से सीधे जुड़ेगी रैपिड रेल

किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए 20 अगस्त तक विभागीय पोर्टल (https://agriharyana.gov.in/) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि जिस यंत्र पर सब्सिडी मांगी जा रही है, उस पर पिछले तीन सालों में कोई अन्य योजना से लाभ न लिया गया हो।

इसके अलावा, किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। (Meri Fasal Mera Byora registration) के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिससे किसानों को किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

हरियाणा आएंगे 9500 करोड़, सिंगापुर और स्वीडन से 11000 नई नौकरियां तय | haryana-foreign-investment-sweden-singapore-9500-crore-11000-jobs-2027
हरियाणा आएंगे 9500 करोड़, सिंगापुर और स्वीडन से 11000 नई नौकरियां तय

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment