ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Paddy Procurement: धान खरीद की नई नीति, 22 सितंबर से शुरू, MSP 2389 तक

On: September 19, 2025 11:24 AM
Follow Us:
Haryana Paddy Procurement: धान खरीद की नई नीति, 22 सितंबर से शुरू, MSP 2389 तक
Join WhatsApp Group

Haryana Paddy Procurement MSP: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! प्रदेश सरकार ने धान खरीद के लिए मिलिंग नीति 2025-26 को मंजूरी दे दी है। अब अगर मंडी ठेकेदार समय पर धान का उठान नहीं करता, तो राइस मिलर्स धान उठा सकेंगे, और इसका खर्च सरकार वहन करेगी।

यह कदम धान खरीद प्रक्रिया को तेज करने के लिए उठाया गया है। हालांकि, कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की कीमतें अभी तय नहीं हुई हैं। आइए जानते हैं इस नीति की पूरी डिटेल्स।

खेती की नई तकनीक: मल्चिंग और ड्रिप इरिगेशन से बढ़ाएं सब्जियों की पैदावार, देखें पूरी रिपोर्ट
खेती की नई तकनीक: मल्चिंग और ड्रिप इरिगेशन से बढ़ाएं सब्जियों की पैदावार, देखें पूरी रिपोर्ट

CMR की कीमतें और रजिस्ट्रेशन Haryana Paddy Procurement

सरकार ने बताया कि CMR की कीमतें भारत सरकार से मिलने के बाद संबंधितों को दी जाएंगी। पहले धान खरीद नीति जारी न होने से राइस मिलर्स रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे थे।

राइस मिलर्स एसोसिएशन की मांग के बाद अब यह नीति लागू की गई है। हर चावल मिलर को जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए 3,000 रुपये का शुल्क देना होगा, और यह रजिस्ट्रेशन एक साल के लिए मान्य रहेगा।

हरियाणा राजस्व विभाग का बड़ा फैसला: ऑफलाइन पैमाइश बंद, ई-जीआरएस पोर्टल पर ऐसे करें अप्लाई
हरियाणा राजस्व विभाग का बड़ा फैसला: ऑफलाइन पैमाइश बंद, ई-जीआरएस पोर्टल पर ऐसे करें अप्लाई

धान खरीद की तारीखें Paddy MSP

नीति के अनुसार, धान खरीद 1 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक होगी। हालांकि, सरकार ने केंद्र से 1 अक्टूबर से पहले खरीद शुरू करने की अनुमति मांगी है।

संभावना है कि 22 या 23 सितंबर से खरीद शुरू हो सकती है। कृषि विभाग के अनुमान के मुताबिक, हरियाणा की मंडियों में 84 लाख मीट्रिक टन धान आएगा, जिसमें खरीद एजेंसियां 54 लाख मीट्रिक टन खरीदेंगी। केंद्रीय पूल में 36 लाख मीट्रिक टन CMR का योगदान होगा।

खेती में होगा बड़ा बदलाव: हरियाणा के किसान सीखेंगे नई तकनीक, रहना और खाना देगी सरकार
खेती में होगा बड़ा बदलाव: हरियाणा के किसान सीखेंगे नई तकनीक, रहना और खाना देगी सरकार

MSP और चावल मिलों की संख्या

भारत सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया है। सामान्य धान की कीमत 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-A धान की 2,389 रुपये प्रति क्विंटल होगी। टूटा चावल अधिकतम 25% होगा। हरियाणा में 1,445 चावल मिलें कार्यरत हैं, जो इस खरीद प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment