Haryana farmer newsHaryana solar panel scheme: Farmers will get huge benefit from Haryana Solar Panel Scheme, know the new instructions of CM Saini: हरियाणा सोलर पैनल योजना (Haryana solar panel scheme) अब किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी (agriculture solar feeders) को सौर ऊर्जा से जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाए।
शुक्रवार को चंडीगढ़ में (PM-KUSUM Haryana) के तहत हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज भी बैठक में शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने हर जिले में दो-दो फीडरों के लिए पांच एकड़ भूमि चिन्हित करने को कहा, जहां सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
पंचकूला में बनेगा सोलर हब, मंडप और मंडी में दिखेगा बदलाव Haryana solar panel scheme
रायवाली गांव के 220 केवी सब स्टेशन के पास गन्नी खेड़ा की 300 एकड़ जमीन पर एक विशाल सोलर प्लांट प्रस्तावित किया गया है। इससे पंचकूला जिले के सभी (solar tubewell connection) वाले खेतों में सौर ऊर्जा की आपूर्ति की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि पंचायतों द्वारा दी गई भूमि पर सोलर पैनल इस तरीके से स्थापित किए जाएं कि उनका ढांचा (solar panel structure for events) सामाजिक समारोहों के लिए भी उपयोगी बन सके। मंडियों और गोदामों की छतों पर भी (solar panels in mandis) लगाए जाएंगे ताकि बिजली की आवश्यकता को आसानी से पूरा किया जा सके।
1.58 लाख सोलर पंप और आगे का लक्ष्य
बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने जानकारी दी कि अब तक राज्य में 1.58 लाख (solar pump installation) हो चुके हैं और आगामी वर्ष में 70 हजार नए पंप लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए 600 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
योजना के तहत सोलर पंप की लागत 1.41 लाख रुपये है जिसमें किसान को केवल 25% भुगतान करना होता है, बाकी राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जाती है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि (solar pump complaints) पर तत्काल एक्शन लिया जाए और गाँवों में विशेष शिविर लगाकर किसानों को राहत दी जाए।











