ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kurukshetra Sunflower Oil Mill: कुरुक्षेत्र में खुलने वाली सूरजमुखी तेल मिल की राह आसान, जमीन खरीद को मिली मंजूरी!

On: अगस्त 31, 2025 6:11 पूर्वाह्न
Follow Us:
Kurukshetra Sunflower Oil Mill: कुरुक्षेत्र में खुलने वाली सूरजमुखी तेल मिल की राह आसान, जमीन खरीद को मिली मंजूरी!
Join WhatsApp Group

Kurukshetra Sunflower Oil Mill: The way for opening a sunflower oil mill in Kurukshetra is easy, approval has been given for land purchase!: कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लिए बड़ी खुशखबरी! शाहाबाद में जल्द ही सहकारी क्षेत्र की पहली सूरजमुखी तेल मिल शुरू होने वाली है। इसके लिए जमीन खरीदने का बजट भी मंजूर हो चुका है।

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि शाहाबाद से 7 किलोमीटर दूर अजराना कलां गांव में 8.97 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है। यह खबर न सिर्फ कुरुक्षेत्र, बल्कि आसपास के इलाकों के सूरजमुखी उत्पादकों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई है।

तेल मिल की प्रक्रिया में तेजी Kurukshetra Sunflower Oil Mill

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

मंत्री डॉ. शर्मा ने बताया कि तेल मिल की स्थापना के लिए बाकी कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 नवंबर 2024 को शाहाबाद में सूरजमुखी तेल मिल स्थापित करने का ऐलान किया था। इसका मकसद सूरजमुखी उत्पादकों को प्रोत्साहन देना और उनकी फसल की खरीद सुनिश्चित करना है।

यह तेल मिल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाई जाएगी। जमीन खरीद की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं। इस मिल से कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों के किसानों को बड़ा फायदा होगा। साथ ही, दक्षिण हरियाणा में भी सरसों तेल मिल की स्थापना की योजना है।

जमीन चयन में आई थीं मुश्किलें

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

तेल मिल के लिए सही जमीन ढूंढने के लिए हैफेड और जिला प्रशासन की एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें जिला प्रबंधक हैफेड कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता मुख्यालय हैफेड और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल थे। पहले डीग गांव में जमीन तलाशी गई, लेकिन वहां ग्रामीणों से सहमति नहीं बन पाई।

इसके बाद बिहोली गांव में जमीन देखी गई, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। आखिरकार, कमेटी ने अजराना कलां में 8.97 एकड़ जमीन को चुना, जिसे खरीदने की मंजूरी सहकारिता मंत्री ने दे दी है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment