1. Home
  2. Agriculture

Seb Ki Kheti: हरियाणा के किसान अब लगा सकते हैं सेब के बाग, बागवानी विभाग लाडवा दे रहा ट्रेनिंग

Seb Ki Kheti: हरियाणा के किसान अब लगा सकते हैं सेब के बाग, बागवानी विभाग लाडवा दे रहा ट्रेनिंग
Apple Farming in Haryana: सेब के बाग अब हरियाणा के किसी भी जिले में लगाकर किसान ऑफ सीजन में अच्‍छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस बारे में उप उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र , बागवानी विभाग, लाडवा (कुरुक्षेत्र) किसानों को परामर्श दे रहा है।

लाडवा (कुरुक्षेत्र)Apple Farming : कभी आपने सोचा है‍ कि हिमाचल और कश्‍मीर में उगने वाला सेब हरियाणा के किसान भी उगा सकते हैं? जी हां, ये सच है। इस कल्‍पना को साकार करने में जुटा है उप उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र लाडवा जो अब किसानों को सेब की ट्रेनिंग देगा।  हरियाणा के किसान पारंपरिक फसलों को छोड़ या इसके साथ सेब के बाग लगाकर अपने वारे न्‍यारे कर सकते हैं।

हरियाणा में लगाएं सेब के बाग

अगर आप हरियाणा में सेब की खेती करना चाहते हैं तो आसानी से इसकी फसल ली जा सकती है। अब सेब के लिए लोगों को कश्‍मीर या हिमाचल के सेब का इंतजार नहीं करना होगा। क्‍योंकि हरियाणा में सेब की कई प्रजातियों के बाग लगा सकते हैं। इसके लिए बागवानी विभाग भी किसानों को परामर्श दे रहा है।

ऑफ सीजन में अच्‍छी कमाई

उप उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र, बागवानी विभाग,  लाडवा (कुरुक्षेत्र) के डॉ  शिवेंदु प्रताप सिंह सोलंकी बताते हैं कि हरियाणा की जमीन सेब उत्‍पादन के लिए उपयुक्‍त है। यहां भी आसानी से सेब के बाग लगाए जा सकते हैं।

Sugarcane Price Hike: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गन्‍ना किसान को नए रेट का नहीं मिलेगा फायदा, ये है वजह

ऑफ सीजन में सर्दियों के फलों को खाने का अलग ही मजा है साथ ही इससे किसान अच्‍छी खासी कमाई भी कर सकते हैं।

मार्केटिंग प्‍लान बनाएं

गर्मियों में सेब की खेती तैयार होने से पहले आपको इसके भंडारन और मार्केटिंग की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आप अपने सेब को सोशल मीडिया पर प्रमोट भी आसानी से कर सकते हैं।

Pest Control in Mango: आम की फसल की अभी से करें देखभाल, इन कीटों से बचाकर किसान ले सकते हैं बंपर पैदावार

इसके साथ ही फल वितरकों से संपर्क करके सुलभता से फलों को बेच सकते हैं। ऑफ सीजन में सेब की काफी मांग रहती है। इसलिए इसमें मुनाफा भी ज्‍यादा है।

कहां से मिलेगी ट्रेनिंग

हरियाणा के लाडवा में बागवानी विभाग का उप उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र है। यहां से किसानों को परामर्श और ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए आप यहां डॉ  शिवेंदु प्रताप सिंह सोलंकी से संपर्क कर सकते हैं।

सेब की पौध भी मिलेगी

डॉ  शिवेंदु प्रताप सिंह सोलंकी ने बताया कि किसानों की मदद के लिए केंद्र में पौध भी मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं। हरियाणा का मौसम सेब की खेती के लिए अच्‍छा है और किसान अच्‍छी कमाई कर सकते हैं।

Kele ki Kheti : पारंपरिक फसलों को छोड़ शुरू करें केले की खेती, बंपर फसल दिला देगी ऑडी कार


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।