ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Perplexity AI Browser: AI ब्राउजर Comet अब भारत में, इंटरनेट सर्फिंग होगी बिल्कुल नई!

On: September 23, 2025 8:49 AM
Follow Us:
Perplexity AI Browser: AI ब्राउजर Comet अब भारत में, इंटरनेट सर्फिंग होगी बिल्कुल नई!
Join WhatsApp Group

Perplexity AI Browser AI search engine: दिल्ली: परप्लेक्सिटी ने भारत में अपना AI ब्राउजर Comet लॉन्च कर दिया है, जो इंटरनेट सर्फिंग को पूरी तरह बदलने का वादा करता है।

कंपनी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने खुद इसकी जानकारी दी। फिलहाल यह ब्राउजर भारत में प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। श्रीनिवास ने एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया कि यह अभी केवल विंडोज और मैक डिवाइसों पर काम करता है। एंड्रॉयड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं, हालांकि लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

AI भी नहीं छीन पाएगा आपकी नौकरी, बस अपने अंदर पैदा कर लें ये 5 खूबियां, नई रिपोर्ट में खुलासा
AI भी नहीं छीन पाएगा आपकी नौकरी, बस अपने अंदर पैदा कर लें ये 5 खूबियां, नई रिपोर्ट में खुलासा

क्यों है Comet खास? Perplexity AI Browser

जुलाई 2025 में लॉन्च हुआ Comet ब्राउजर खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो इंटरनेट पर रिसर्च, काम या दूसरी गतिविधियों के लिए निर्भर हैं। यह परप्लेक्सिटी के शक्तिशाली AI सर्च इंजन पर आधारित है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका Comet असिस्टेंट, जो एक स्मार्ट AI एजेंट की तरह काम करता है। यह आपके टैब्स मैनेज करता है, ईमेल और कैलेंडर इवेंट्स का सारांश देता है और वेब पेजों पर आसानी से नेविगेट करता है।

WhatsApp Web पर आया ग्रुप वीडियो कॉल का नया फीचर, स्क्रीन शेयर करने के साथ मिलेगा वेटिंग रूम का सपोर्ट
WhatsApp Web पर आया ग्रुप वीडियो कॉल का नया फीचर, स्क्रीन शेयर करने के साथ मिलेगा वेटिंग रूम का सपोर्ट

क्या बनाता है Comet को अलग?

गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज जैसे ब्राउजरों से अलग, Comet में वर्कस्पेस फीचर है, जो सारी जरूरी जानकारी को एक जगह लाता है। यह टैब्ड इंटरफेस की जगह आपको व्यवस्थित अनुभव देता है।

साथ ही, यह AI ब्राउजर आपकी सर्च हिस्ट्री, पढ़ी गई चीजों और चल रहे काम को ट्रैक करता है, ताकि आपको उसी हिसाब से सुझाव मिलें।

एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड
एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड

AI साइडबार की जादुई ताकत

Comet का AI साइडबार भी कमाल का है। यह टेक्स्ट-बेस्ड निर्देशों पर आपके लिए प्रोडक्ट खरीद सकता है, मीटिंग शेड्यूल कर सकता है या किसी वेबपेज को ईमेल में बदलकर भेज सकता है। कंपनी का दावा है कि आने वाले समय में Comet की सुविधाएं और बेहतर होंगी, जो इसे और भी खास बनाएंगी।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment