Vastu Tips: घर के इस दिशा में रखें ये चीजें, धन-समृद्धि की होगी प्राप्ति?

Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को शुभ माना गया है। यह दिशा धन कुबेर की दिशा मानी गई है।

 

Vastu Tips: खूब मेहनत करने के बाद भी घर में धन का अभाव होता है। घर में पैसों की बरकत नहीं होती। ऐसी चिंताएं घर के वास्तुदोष के कारण हो सकती हैं।

वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। घर में धन सुख बना रहता है। आप भी इन उपायों को अपनाकर धन से संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

ये भी पढ़ें: iPhone 14 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, कंपनी दे रही बंपर डिस्काउंट

उत्तर दिशा में रखें मां लक्ष्मी कूी मूर्ति

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रखना शुभ बताया गया है। मां लक्ष्मी की मूर्ति घर में उत्तर दिशा की ओर से इस तरह रखें कि जब पूजा करें तो आपका मुख उत्तर दिशा की ओर हो।

इस दिशा में मां लक्ष्मी को रखने और नियमपूर्वक पूजा करने से उनके प्रसन्न होने की मान्यता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर के मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता और भगवान कुबेर या स्वास्तिक के चिन्ह की तस्वीर लगाने से धन का अभाव नहीं होता।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की टी-20 और वनडे टीम का हुआ ऐलान, पृथ्वी शॉ की टी-20 टीम में हुई वापसी

उत्तर दिशा में रखें पारद शिवलिंग

वास्त शास्त्र में धन कुबरे की दिशा उत्तर मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा को खाली, साफ-सुथरा और हर-भरा रखना चाहिए। वहीं घर के उत्तर दिशा में पारद शिवलिंग रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को हरा रंग से रंगे और पारद शिवलिंग रखें। साथ ही इस दिश में दीपक, प्रसाद और फूल रखें और विधि-विधान से नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ हो सकता है।

कारोबार में मुनाफा और बढ़ोतरी हो सकती है। साथ भगवान शिव की कृपा बनी रहने की मान्यता है। मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती। इन्हें खाली नहीं रहने देना चाहिए। जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें।  

ये भी पढ़ें: पुरुष आईपीएल के बाद Viacom18 ने महिला आईपीएल के भी खरीदे मीडिया अधिकार, 5 वर्षों के लिए 951 करोड़ रुपये किये खर्च

ध्यान देने योग्य बातें?

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर नित्य पूजा करने से बरकत होती है। घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हैं वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ोतरी होती है

और पैसों की कमी नहीं होती। घर से संबंधित कठिनाइयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ और मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और बरकत बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले 2 टेस्ट के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को मिला टेस्ट कॉल-अप

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें