Kisan Andolan News : अम्‍बाला के शंभू बॉर्डर पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Ambala Shambhu border news: पंजाब से सटे अम्‍बाला के शंभू बार्डर पर पथराव होने की सूचना है। यहां किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।
 

अम्‍बाला, Kisan Andolan News Live: पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं। कुछ देर बाद दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा।

Farmers Protest : घंटों मीटिंग में नहीं बन पाई सहमति, दिल्ली कूच का ऐलान

मालूम रहे कि कल चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में आयोजित हुई मीटिंग में केंद्र की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।

किसानों की मांगें

एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए।
पिछले आंदोलन में मारे गए किसान परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए।

Crop purchase On MSP: हरियाणा में इन चार फसलों को एमएसपी पर खरीदेगी सरकार

डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो।
किसान खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो, पेंशन दी जाए।
भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए।

इन मांगों पर नहीं बन पाई सहमति

साढ़े 5 घंटे चली बैठक में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई।

इसी कारण किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया।

Farmers Protest News : सिरसा में किसानों के दिल्‍ली मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने खोदी 5 फीट गहरी खाई

Haryana school timings: हरियाणा के स्कूलों के समय में बदलाव, 15 फरवरी से लागू होंगे आदेश