ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

5 Star Safety Rating: 5 स्टार रेटिंग कार खरीदो, लेकिन 100% सेफ नहीं, क्रैश टेस्ट का राज खुला

On: September 20, 2025 6:51 PM
Follow Us:
5 Star Safety Rating: 5 स्टार रेटिंग कार खरीदो, लेकिन 100% सेफ नहीं, क्रैश टेस्ट का राज खुला
Join WhatsApp Group

5 Star Safety Rating: आजकल भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में “5-स्टार सेफ्टी रेटिंग” हर किसी की जुबान पर है। चाहे नई कार खरीदना हो या पुरानी कार से अपग्रेड करना हो, ग्राहक अब केवल माइलेज और लुक्स पर नहीं बल्कि सेफ्टी पर भी ध्यान देने लगे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये 5 स्टार रेटिंग कार को मिलती कैसे है? क्रैश टेस्ट की प्रक्रिया क्या होती है और इसका मतलब असल जिंदगी में क्या है? चलिए आपको इन सब सवालों का जवाब बताते हैं।

5 Star Safety Rating: क्रैश टेस्ट क्यों होते हैं?

क्रैश टेस्ट का मकसद ये जांचना होता है कि सड़क पर किसी दुर्घटना के समय कार अपने सवारियों को कितनी सेफ्टी दे सकती है। सड़क हादसों में हर साल लाखों लोग घायल या मौत का शिकार होते हैं। ऐसे में कार की मजबूती एयरबैग्स, सीट बेल्ट्स और दूसरे सेफ्टी कितने कारगर हैं, इसका आकलन ही क्रैश टेस्ट 5 Star Safety Rating से होता है।

कौन करता है ये टेस्ट?

वैश्विक स्तर पर NCAP (New Car Assessment Program) नाम की एजेंसियां इन टेस्ट को करती है। भारत में हाल के सालों में Bharat NCAP शुरू किया गया है। इसके अलावा यूरोपियन NCAP, लैटिन NCAP और ग्लोबल NCAP भी प्रमुख संस्थाएं हैं जो विभिन्न बाजारों में बेची जाने वाली कारों की जांच करती हैं।

Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD | kia-sorento-hybrid-carnival-hybrid-india-launch-price-features
Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD

कैसे होती है क्रैश टेस्ट की प्रक्रिया? क्रैश टेस्ट में कार को अलग-अलग परिस्थितियों में टक्कर दी जाती है।

कैसे मिलती है स्टार रेटिंग?

टेस्ट के बाद डमी (मनुष्यों जैसी डिवाइस) पर लगे सेंसर से डाटा लिया जाता है। ये डेटा बताता है कि इंसान के सिर, छाती, पैरों और रीढ़ की हड्डी को कितनी चोट लग सकती है। इसके आधार पर कार को स्कोर दिया जाता है।

0 से 1 स्टार: बेहद कम सेफ
2 से 3 स्टार: औसत सुरक्षा
4 स्टार: अच्छी सुरक्षा
5 स्टार: उच्चतम स्तर की सुरक्षा

11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क | mahindra-ev-baas-be-6-sporteq-xev-9s-xev-9e-price
11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क

क्या 5-स्टार का मतलब 100% सुरक्षित है?

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि 5 Star Safety Rating का मतलब 100% सुरक्षित होना नहीं है। ये केवल बताता है कि कार दूसरे मॉडलों की तुलना में बेहतर सेफ्टी देती है। असली हादसों में स्पीड, टक्कर सड़क की स्थिति भी बहुत मायने रखते हैं। 5-स्टार रेटिंग के बाद सेल तेजी से बढ़ जाती है।

भारत में क्यों जरूरी है ये रेटिंग?

भारत हर दिन हजारों लोगों का एक्सीडेंट होता है। ऐसे में ग्राहकों के लिए ये जानना जरूरी है कि उनकी कार सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि सेफ्टी के मामले में भी मजबूत हो। यही वजह है कि टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा XUV300 जैसी कारों की बिक्री उनकी 5-स्टार रेटिंग के बाद तेजी से बढ़ी।
मारुति विर्टुस की शुरुआती कीमत लगभग 10.50 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए तक है।

मारुति विर्टुस 5 स्टार रेटिंग

हाल के दिनों में लॉन्च हुई मारुति विर्टुस को ग्लोबल एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट में 5 Star Safety Rating मिली है। मारुति विर्टुस की शुरुआती कीमत लगभग 10.50 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए तक है। इसमें सेफ्टी के तौर पर 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा जबकि एबीएस और ईएसपी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव | new-hyundai-creta-2027-hybrid-engine-design-features
2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment