ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Creta vs Victoris: सिर्फ 10.49 लाख से शुरू, कौन मचाएगा बाजार में धमाल!

On: सितम्बर 20, 2025 12:25 अपराह्न
Follow Us:
Creta vs Victoris: सिर्फ 10.49 लाख से शुरू, कौन मचाएगा बाजार में धमाल!
Join WhatsApp Group

Creta vs Victoris Top Suv: दिल्ली: अगर आप भी फेस्टिव सीजन में गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Victoris लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख रखी गई है।

इस गाड़ी को सीधा मुकाबला देना है इस सेगमेंट की सबसे पॉपुलर SUV Hyundai Creta को। क्रेटा की शुरुआती कीमत ₹11.11 लाख है। यानी कीमत के मामले में मारुति ने विक्टोरिस को थोड़ी और किफायती रखा है। ऐसे में आइए जानते हैं फेस्टिव सीजन में Hyundai की Creta या Maruti Suzuki की Victoris क्या लेना आपके लिए वैल्यू फॉर मनी हो सकता है?

Victoris की खासियत Creta vs Victoris

अगर बात इंजन की करें तो विक्टोरिस में 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। इसके साथ CNG का विकल्प भी मौजूद है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और टॉप वेरिएंट्स में AllGrip Select ऑटोमैटिक भी मिलता है।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

कीमत की बात करें तो विक्टोरिस का मैनुअल टॉप वेरिएंट ₹15.81 लाख तक जाता है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत ₹13.35 लाख से शुरू होकर ₹17.76 लाख तक पहुंचती है। इसके AllGrip Select वेरिएंट्स की कीमत ₹18.63 लाख से ₹19.21 लाख तक है।

Hyundai Creta की खासियत

दूसरी ओर, हुंडई क्रेटा पेट्रोल वेरिएंट्स में 1.5-लीटर नॉर्मल पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसके अलावा इसमें डीजल का विकल्प भी है। क्रेटा के ऑटोमैटिक वेरिएंट (IVT) की कीमत ₹15.99 लाख से शुरू होती है, जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट्स की कीमत ₹20.19 लाख से ₹20.34 लाख तक जाती है।

कौन सी गाड़ी होगी वैल्यू फॉर मनी?

अब सवाल है कि किसे चुना जाए? अगर आप बजट-फ्रेंडली SUV चाहते हैं, जिसमें ज्यादा माइलेज और CNG जैसे किफायती विकल्प मिलें, तो मारुति विक्टोरिस बेहतर डील साबित हो सकती है।

4,999 रुपये में बुक करें ट्रायम्फ बॉनेविल टी40, 2.80 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च | triumph-bonneville-t40-booking-price-specs-delivery-india
4,999 रुपये में बुक करें ट्रायम्फ बॉनेविल टी40, 2.80 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च

वहीं, अगर आपको ज्यादा पावर, प्रीमियम फीचर्स और टर्बो पेट्रोल इंजन का मज़ा चाहिए, तो हुंडई क्रेटा आपके लिए सही चॉइस है। कुल मिलाकर, विक्टोरिस कीमत और फ्यूल ऑप्शन्स में आगे है, जबकि क्रेटा पावर और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस के मामले में बढ़त रखती है।

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हुई तो कितना आएगा खर्च? नई तकनीक से रिप्लेसमेंट होगा सस्ता | ev-battery-replacement-cost-reduction-technology-pli-scheme
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हुई तो कितना आएगा खर्च? नई तकनीक से रिप्लेसमेंट होगा सस्ता

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment