ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Maruti Suzuki GST Cut: बुलेट बाइक से भी सस्ती मारुति कारें! 3.5 लाख से शुरू

On: सितम्बर 20, 2025 10:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
Maruti Suzuki GST Cut: बुलेट बाइक से भी सस्ती मारुति कारें! 3.5 लाख से शुरू
Join WhatsApp Group

Maruti Suzuki GST Cut Car Prices: दिल्ली : मारुति सुजुकी जीएसटी कट प्राइस: मारुति सुजुकी ने अपने कारों की कीमत में लगभग 1.29 लाख रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है।

हालांकि नए लिस्ट में हालिया लॉन्च वाली वर्टिस शामिल नहीं है, क्योंकि वो पहले से ही 18% जीएसटी के साथ आ रही है। जिसकी शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये है। तो आइए देखें बाकी कारों की।

मारुति कारें जीएसटी प्राइस: बाइक vs कार का नया खेल Maruti Suzuki GST Cut

त्योहारी सीजन के ठीक पहले गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) स्ट्रक्चर में हुए बदलाव का तगड़ा असर दिखने लगा है। सरकार ने जीएसटी में ऐसी कटौती की है कि मारुति की कारें अब कीमत के मामले में बुलेट जैसी हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स से थोड़ी ही पीछे रह गई हैं। पहले जहां चार पहिया लेने का ख्याल आते ही जेब टटोलनी पड़ती थी, अब हालत ये कि “हैवी बाइक लूं या मारुति?” वाला कन्फ्यूजन खड़ा हो गया है।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

जी हां, मारुति सुजुकी ने अपने कारों की कीमत में तकरीबन 1.29 लाख रुपये तक की बंपर कटौती कर दी है। जिससे कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती कार की शुरुआती कीमत महज 3.50 लाख रुपये हो गई है। वहीं अब ऑल्टो के10 कंपनी की सबसे सस्ती कार नहीं रह गई है, अब इससे भी कम दाम में मारुति एस-प्रेसो मिल रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बीते कल प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, “हाल ही में हुए जीएसटी रिफॉर्म का फायदा कंपनी सीधा अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी। इससे कारों की कीमत में 1.29 लाख रुपये तक की कटौती की गई है, जो मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करता है।”

बाइक लूं या कार… वाला कन्फ्यूजन? Car Prices

अब चूंकि मारुति की सबसे सस्ती कार की कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू हो रही है तो कई लोगों के जेहन में यह भी सवाल उठ रहा है कि, महंगी बाइक लूं या कार। ऐसे लोग जो इस फेस्टिव सीजन में हैवी इंजन क्षमता वाली परफॉर्मेंस बाइक्स लेने की योजना बना रहे थे, वो भी अब एंट्री लेवल ही सही लेकिन कार खरीदने पर विचार करने लगे हैं। हालांकि जीएसटी छूट का असर बाइक्स की कीमतों पर भी पड़ा है।

4,999 रुपये में बुक करें ट्रायम्फ बॉनेविल टी40, 2.80 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च | triumph-bonneville-t40-booking-price-specs-delivery-india
4,999 रुपये में बुक करें ट्रायम्फ बॉनेविल टी40, 2.80 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च

लेकिन हैवी बाइक्स अभी भी तकरीबन 2 लाख रुपये तक की कीमत में आ रही हैं। दूसरी ओर फाइनेंस के बाद मासिक किस्त में भी थोड़ा बहुत ही अंतर रहेगा। तो आइए देखें मारुति ने किन कारों की कीमत में कितनी कटौती की है।

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हुई तो कितना आएगा खर्च? नई तकनीक से रिप्लेसमेंट होगा सस्ता | ev-battery-replacement-cost-reduction-technology-pli-scheme
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हुई तो कितना आएगा खर्च? नई तकनीक से रिप्लेसमेंट होगा सस्ता

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment