ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bajaj Pulsar N160: फेस्टिव सीजन में खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना पछताएंगे!

On: October 14, 2025 8:17 AM
Follow Us:
Bajaj Pulsar N160: फेस्टिव सीजन में खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना पछताएंगे!
Join WhatsApp Group

Bajaj Pulsar N160 feachers and price discount: फेस्टिव सीजन में गाड़ियों की खरीदारी जोरों पर है। कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए धमाकेदार ऑफर्स दे रही हैं। अगर टू-व्हीलर की बात करें तो 125cc से 160cc की बाइक्स की डिमांड सबसे ज्यादा है।

अगर आप इस त्योहारी मौसम में Bajaj Pulsar N160 लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। 160cc सेगमेंट में ये बाइक काफी पॉपुलर है। लेकिन खरीदने से पहले इसके बारे में कुछ जरूरी बातें जानना फायदेमंद होगा।

बताते चलें कि Bajaj Pulsar N160 की मार्केट में सीधी टक्कर TVS Apache RTR 160 4V और Hero Xtreme 160R 4V से है। कंपनी ने हाल ही में इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया था। इस बाइक में स्पोर्टी डिजाइन, तगड़ी पावर और शानदार कंट्रोल मिलता है। आइए जानते हैं उन 5 सवालों के जवाब जो इस बाइक को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं।

2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट लीक: 10.25-इंच डिस्प्ले और टर्बो इंजन के साथ मचेगी धूम
2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट लीक: 10.25-इंच डिस्प्ले और टर्बो इंजन के साथ मचेगी धूम

Bajaj Pulsar N160 की फ्यूल एफिशिएंसी क्या है?

Bajaj Pulsar N160 का माइलेज शहर में करीब 43.16 किमी/लीटर और हाईवे पर 46.1 किमी/लीटर मिलता है। लेकिन ये ड्राइविंग स्टाइल पर भी डिपेंड करता है। अगर आप 60-80 किमी/घंटा की स्पीड पर आराम से चलाते हैं, तो हाईवे पर 50 किमी/लीटर तक एवरेज निकल सकता है। ये बाइक फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ-साथ परफॉर्मेंस भी देती है।

क्या Bajaj Pulsar N160 में डुअल-चैनल ABS है?

हां, Bajaj Pulsar N160 में डुअल-चैनल ABS का फीचर मिलता है। इसका बेस ट्विन डिस्क वेरिएंट सिंगल-चैनल ABS के साथ आता है, लेकिन टॉप दो वेरिएंट्स में डुअल-चैनल ABS है। इसके साथ USD फोर्क भी दिया गया है। तीनों वेरिएंट्स में फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इससे सेफ्टी और कंट्रोल बढ़ जाता है।

Pulsar N160 या Pulsar NS160, कौन-सी खरीदें?

Pulsar N160 और NS160 के नाम तो मिलते-जुलते हैं, लेकिन फीचर्स में काफी फर्क है। Pulsar NS160 में 4-वाल्व 160.3cc ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 9000rpm पर 17.2bhp पावर और 7250rpm पर 14.6Nm टॉर्क देता है।

Oben Electric की नई 'बोल्ड' बाइक 30 अप्रैल को होगी लॉन्च, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स ने किया हैरान
Oben Electric की नई ‘बोल्ड’ बाइक 30 अप्रैल को होगी लॉन्च, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स ने किया हैरान

वहीं, Pulsar N160 में 2-वाल्व 164.8cc एयर-कूल्ड इंजन है, जो 8750rpm पर 16hp पावर और 6750rpm पर 14.65Nm टॉर्क जनरेट करता है। N160 में प्रोजेक्टर हेडलाइट और मॉडर्न डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एडवांस फीचर्स हैं। अगर स्टाइल और फीचर्स पसंद हैं, तो N160 बेहतर।

Bajaj Pulsar N160 vs TVS Apache RTR 160 4V – कौन बेहतर?

TVS Apache RTR 160 4V अपने एडवांस इंजन की वजह से परफॉर्मेंस और डिजाइन में आगे है। हाल ही में इसमें डुअल-चैनल ABS और TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स ऐड किए गए हैं, जो इसे टेक-सेवी बनाते हैं।

दूसरी तरफ, Bajaj Pulsar N160 बेहतर ब्रेकिंग और लंबे कद के राइडर्स के लिए ज्यादा कंफर्टेबल है। लेकिन अगर कीमत और फीचर्स का बैलेंस देखें, तो Apache अपनी पकड़ मजबूती से रखती है। आपकी जरूरत के हिसाब से चुनें।

हीट स्ट्रोक से बचना है तो बाइक राइडर्स अपनाएं ये 5 टिप्स, दिल्ली में पारा 45 पार
हीट स्ट्रोक से बचना है तो बाइक राइडर्स अपनाएं ये 5 टिप्स, दिल्ली में पारा 45 पार

Pulsar N160 की कीमत क्या है?

Pulsar N160 में तीन वेरिएंट्स हैं – ट्विन डिस्क, डुअल-चैनल ABS और टॉप मॉडल USD फोर्क के साथ डुअल-चैनल ABS। इनकी कीमत 1.13 लाख रुपये से 1.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। कई कलर ऑप्शंस भी मिलते हैं। फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट चेक करें, क्योंकि ऑफर्स से कीमत और कम हो सकती है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment