ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Black Shirt Challan: गलत चालान से बचना है? आज से काली शर्ट पहनकर ड्राइव करना छोड़ दें

On: नवम्बर 24, 2025 7:56 अपराह्न
Follow Us:
Black Shirt Challan: गलत चालान से बचना है? आज से काली शर्ट पहनकर ड्राइव करना छोड़ दें
Join WhatsApp Group

Black Shirt Challan: काली शर्ट की वजह से कैमरा सीट बेल्ट नहीं पहचान पाता और Traffic Rules मानने पर भी चालान कट जाता है। जानें पूरा कारण और समाधान।

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान कटना आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नियम मानने पर भी चालान कट सकता है?
सड़क किनारे लगे हाई-टेक कैमरे इतनी तेजी से स्कैन करते हैं कि छोटी-सी गलती भी पकड़ी जाती है। कई बार तो ऐसी चीज़ के लिए चालान कट जाता है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

Black Shirt Challan: काली शर्ट से कट सकता है चालान

X (पहले ट्विटर) पर कई लोगों ने बताया कि काली शर्ट या टी-शर्ट पहनकर ड्राइव करने पर कैमरे ने उनका चालान काट दिया।
क्यों? क्योंकि कैमरा यह पहचान नहीं पा रहा था कि उन्होंने सीट बेल्ट लगाई है या नहीं।
काले कपड़े सीट बेल्ट के स्ट्रैप में घुल-मिल जाते हैं, जिससे कैमरा सीट बेल्ट को डिटेक्ट नहीं कर पाता और सीधा चालान कट जाता है!

Motor Vehicle Act: किस धारा में लगता है चालान?

जब कैमरा तस्वीर क्लिक करता है और उसमें सीट बेल्ट दिखाई नहीं देती, तो चालान Motor Vehicle Act की Section 194B के तहत काटा जाता है।
यानी आप सीट बेल्ट लगा भी रहे हों, तब भी “नो सीट बेल्ट” का चालान आपके नाम आ सकता है।

Seat Belt Challan: कितने पैसे देना पड़ते हैं?

दिल्ली में 194B के तहत

कार एक्सीडेंट के बाद क्यों रिजेक्ट होता है बीमा क्लेम? समझें क्लेम के कड़े नियम | car-insurance-claim-rejection-reasons-and-remedies
कार एक्सीडेंट के बाद क्यों रिजेक्ट होता है बीमा क्लेम? समझें क्लेम के कड़े नियम

पहली गलती पर: 1000 रुपये का चालान

हर बार गलती दोहराने पर: 1000 रुपये का चालान

गलत चालान आने पर लोग X पर ट्रैफिक पुलिस को टैग करके उम्मीद करते हैं कि चालान माफ हो जाए।

Black Shirt Fine: क्यों बचना है काली शर्ट से?

पुलिस अधिकारी चेकिंग के दौरान आसानी से सीट बेल्ट देख सकते हैं,
लेकिन कैमरा मशीन नहीं!
इसलिए काली शर्ट या काले ऊपरी कपड़े पहनकर ड्राइव करना गलत चालान की बड़ी वजह बन रहा है।

Wrong Traffic Challan Complaint: ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत

अगर आपके साथ भी ऐसा गलत चालान हुआ है, तो चिंता न करें।
आप इसे आसानी से ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं:

क्या 3 पंचर के बाद बेकार हो जाता है ट्यूबलेस टायर? जानिए कब रिपेयर कराना हो जाता है खतरनाक | tubeless-tyre-puncture-limit-when-to-replace-car-bike-tyres
क्या 3 पंचर के बाद बेकार हो जाता है ट्यूबलेस टायर? जानिए कब रिपेयर कराना हो जाता है खतरनाक

वेबसाइट जाएं: echallan.parivahan.gov.in

कंप्लेंट टैब खोलें

चालान नंबर, वाहन संख्या, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें

मुद्दा लिखें

सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी | mg-cyberster-mg-m9-ev-baas-price-battery-rental-india
MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी

सबमिट पर क्लिक करें

इसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
लेकिन सबसे बेहतर तरीका है ड्राइव करते वक्त काली शर्ट पहनने से बचें।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment