ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Car Black Smoke: गाड़ी काला धुआं क्यों छोड़ती है? असली कारण पहली बार जानें

On: November 24, 2025 8:19 AM
Follow Us:
Car Black Smoke: गाड़ी काला धुआं क्यों छोड़ती है? असली कारण पहली बार जानें
Join WhatsApp Group

Car Black Smoke: जानें क्यों आपकी कार से काला धुआं निकलता है, Car Black Smoke के कारण, नुकसान और इससे बचने के आसान तरीके।

सड़क पर चलते वक्त अक्सर आपने कई कारों को काला धुआं छोड़ते देखा होगा। लेकिन क्या कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अगर आपकी कार भी काला धुआं छोड़ रही है, तो इसे हल्के में न लें। यह सिर्फ एक धुआं नहीं, बल्कि आपकी गाड़ी के भीतर छुपी किसी गंभीर गड़बड़ी का संकेत है।

काले धुएं को अनदेखा करना आपकी कार को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके असली कारण और इससे होने वाले संभावित खतरे।

Maruti Suzuki WagonR: नई फ्लेक्स फ्यूल कार और सामान्य पेट्रोल वैगनआर में क्या है अंतर? खरीदने से पहले जानें
Maruti Suzuki WagonR: नई फ्लेक्स फ्यूल कार और सामान्य पेट्रोल वैगनआर में क्या है अंतर? खरीदने से पहले जानें

Car Black Smoke: काला धुआं आने की मुख्य वजहें

गंदा एयर फिल्टर
समय के साथ एयर फिल्टर धूल-मिट्टी से भर जाता है। जब इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिलती, तो वह ज्यादा ईंधन जलाने की कोशिश करता है। नतीजतन, फ्यूल पूरी तरह नहीं जलता और काले धुएं के रूप में बाहर निकलता है।

खराब फ्यूल इंजेक्टर
अगर फ्यूल इंजेक्टर लीक हो जाए या सही तरह से काम न करे, तो इंजन में फ्यूल का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे दहन प्रक्रिया प्रभावित होती है और कार काला धुआं छोड़ने लगती है।

इंजन में कार्बन जमा होना
लंबे समय तक सर्विस न कराने पर इंजन में कार्बन जम जाता है। यह दहन को प्रभावित करता है और धुएं का रंग काला हो जाता है।

Car AC : क्या आप जानते हैं आपकी कार और वोल्वो बस में कितने टन का एसी लगा होता है?
Car AC : क्या आप जानते हैं आपकी कार और वोल्वो बस में कितने टन का एसी लगा होता है?

अगर आपकी कार भी काला धुआं छोड़ने लगी है, तो तुरंत नजदीकी मैकेनिक या ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर दिखाएं। छोटी खराबी कब बड़ा रूप ले ले, पता नहीं चलता।

काले धुएं से होने वाले नुकसान

माइलेज में भारी गिरावट
जब इंजन सही तरह से फ्यूल नहीं जला पाता, तो कार ज्यादा पेट्रोल/डीजल खाती है। इससे माइलेज तेजी से गिरने लगता है।

कैटेलिटिक कन्वर्टर को नुकसान
काला धुआं निकलना कैटेलिटिक कन्वर्टर के फेल होने का एक बड़ा संकेत हो सकता है।

Nissan Tekton SUV: क्रेटा और सेल्टोस की छुट्टी करने आ रही है निसान की नई एसयूवी
Nissan Tekton SUV: क्रेटा और सेल्टोस की छुट्टी करने आ रही है निसान की नई एसयूवी

इंजन सीज होने का खतरा
अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इंजन ओवरलोड होकर सीज होने तक की स्थिति आ सकती है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment