ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

GST reduction : जीएसटी कटौती से कारें 10 लाख तक सस्ती, नवरात्रि में खरीदने का मौका!

On: सितम्बर 8, 2025 6:51 अपराह्न
Follow Us:
GST reduction : जीएसटी कटौती से कारें 10 लाख तक सस्ती, नवरात्रि में खरीदने का मौका!
Join WhatsApp Group

GST reduction : सरकार ने कारों पर जीएसटी घटाने का बड़ा फैसला लिया है, और इसका असर अब शोरूम में दिखने लगा है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि मारुति सुजुकी की किफायती ऑल्टो से लेकर लग्जरी मर्सिडीज-बेंज S-क्लास तक, हर सेगमेंट की कारों की कीमतों में 45,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की कमी आ सकती है। नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू होंगी, जिसके बाद छोटी कारों की कीमतों में 45,000 से 1 लाख रुपये तक की राहत मिलने की उम्मीद है।

कितनी सस्ती होंगी गाड़ियां?

उद्योग जगत की सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी ऑल्टो की मौजूदा शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपये है, और इसमें अब कमी देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर, लग्जरी कार ब्रांड मर्सिडीज-बेंज की A-क्लास से लेकर टॉप-एंड S-क्लास तक की गाड़ियों की कीमतों में 2 लाख से 10 लाख रुपये तक की कटौती की संभावना है। यह खबर उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

जीएसटी में कितना बदलाव?

पिछले हफ्ते जीएसटी परिषद ने बड़ा कदम उठाते हुए 28% और 12% के स्लैब को खत्म कर दिया। अब टैक्स स्लैब को 5% और 18% तक सीमित किया गया है। छोटी कारों को 18% के स्लैब में रखा गया है, जिन पर पहले 28% जीएसटी और 1% सेस लगता था। इस तरह छोटी कारों पर कुल 11% टैक्स की कमी होगी। वहीं, SUV और लग्जरी कारों पर पहले की तरह 40% जीएसटी और सेस लागू रहेगा। ये नई कीमतें नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से लागू होंगी।

इन ब्रांड्स ने की घोषणा

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

ऑडी इंडिया ने बताया कि 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद उनकी कारों की कीमतों में 4 से 6% की कमी आने की उम्मीद है। जल्द ही फाइनल कीमतों का ऐलान होगा। BMW ग्रुप इंडिया की X1 से X7 तक की गाड़ियों की कीमतों में 2 लाख से 9 लाख रुपये तक की कटौती की संभावना है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और रेनो इंडिया जैसी कंपनियों ने भी कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है। त्योहारी सीजन में कार खरीदने वालों के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment