ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Company Fitted CNG vs आफ्टरमार्केट किट: कौन सी चुनें? नई कार में, पुरानी में सस्ती

On: नवम्बर 8, 2025 9:40 पूर्वाह्न
Follow Us:
Company Fitted CNG vs आफ्टरमार्केट किट: कौन सी चुनें? नई कार में, पुरानी में सस्ती
Join WhatsApp Group

Company fitted CNG kits vs aftermarket kits new car: भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब ज्यादातर लोग CNG कार की तरफ अपना इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं। मिडिल क्लास खरीदारों के बीच में पिछले कुछ समय में CNG कार का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। यह न केवल कीमत में किफायती होती है बल्कि पर्यावरण के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है।

नई कारों में तो CNG किट पहले से फिट होकर आती है लेकिन क्या पुरानी गाड़ी में CNG किट लगवाई जा सकती है या नहीं इसको लेकर बहुत लोगों के मन में दुविधा रहती है। ऐसी कंडीशन में लोगों के मन में सवाल उठता है कि फैक्ट्री फिटेड CNG कार ले या फिर आफ्टरमार्केट CNG किट लगवाएं। आइए आपको इसके बारे में आसान भाषा में समझाते हैं।

फैक्ट्री-फिटेड CNG किट क्या होती है? Company fitted CNG

फैक्ट्री-फिटेड CNG कारें वे होती हैं जिन्हें ऑटोमोबाइल कंपनी ने पहले से ही CNG सिस्टम के साथ तैयार और डिजाइन किया होता है। उदाहरण के तौर पर — Maruti Suzuki Celerio CNG, Tata Tiago iCNG और Hyundai Aura CNG। इन कारों में इंजन, फ्यूल लाइन, ECU और CNG किट सब कुछ फैक्ट्री से इंस्टाल होकर आती हैं। इसका मतलब यह है कि CNG किट और उससे जुड़े हर एक चीज एक दूसरे के कम्पैटिबल होते हैं।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

आफ्टरमार्केट CNG किट क्या है?

आफ्टरमार्केट किट वह होती है जिसे कार खरीदने के बाद किसी अधिकृत गैरेज या वर्कशॉप में लगवाया जाता है। इन किट्स के भी कई प्रकार होते हैं, जैसे — Sequential CNG Kit और Conventional CNG Kit। इन्हें ज़्यादातर पेट्रोल इंजनों में लगाया जा सकता है, लेकिन यह जरूरी है कि गाड़ी का इंजन CNG के साथ कम्पैटिबल हो।

कौन सा विकल्प बेहतर है?

अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और उसे लंबे समय तक चलाने का इरादा रखते हैं, तो फैक्ट्री-फिटेड CNG कार ही खरीदना एक बेस्ट ऑप्शन होगा। यह ज्यादा सुरक्षित, विश्वसनीय और बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली होती है। साथ ही कंपनी सर्विस सेंटर पर आपको स्पेयर पार्ट्स और किसी प्रकार की खराबी होने पर सपोर्ट भी आसानी से मिल जाता है।

वहीं, अगर आपके पास पहले से कोई पेट्रोल कार है और आपका बजट सीमित है, तो ऐसी कंडीशन में आप ऑफ्टर मार्केट CNG किट लेना ही आपके लिए एक किफायती ऑप्शन हो सकता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि CNG स्टालेशन किसी ऑर्थेराइज्ड डीलर से ही कराएं। CNG किट लगवाने के बाद आपको RC और इंश्योरेंस में इसकी एंट्री जरूर करना चाहिए।

4,999 रुपये में बुक करें ट्रायम्फ बॉनेविल टी40, 2.80 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च | triumph-bonneville-t40-booking-price-specs-delivery-india
4,999 रुपये में बुक करें ट्रायम्फ बॉनेविल टी40, 2.80 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च

नई कार खरीदने वालों के लिए फैक्ट्री-फिटेड CNG सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। पहले से पेट्रोल कार रखने वाले और बजट पर ध्यान देने वाले यूजर्स आफ्टरमार्केट किट चुन सकते हैं, बशर्ते फिटमेंट सही जगह से और परफेक्शन के साथ कराया गया हो।

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हुई तो कितना आएगा खर्च? नई तकनीक से रिप्लेसमेंट होगा सस्ता | ev-battery-replacement-cost-reduction-technology-pli-scheme
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हुई तो कितना आएगा खर्च? नई तकनीक से रिप्लेसमेंट होगा सस्ता

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment