ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Creta Rivals: क्रेटा का तख्ता पलट! 7 नई SUVs ने ठोंक दिया ताल, टाटा-मारुति से डरने की बारी

On: नवम्बर 8, 2025 11:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
Creta Rivals: क्रेटा का तख्ता पलट! 7 नई SUVs ने ठोंक दिया ताल, टाटा-मारुति से डरने की बारी
Join WhatsApp Group

Creta Rivals 7 new SUV Tata and Maruti: हुंडई क्रेटा मिडसाइज SUV सेगमेंट में राज कर रही है, लेकिन टाटा सिएरा, रेनो डस्टर, मारुति ई-विटारा, किआ सेल्टोस, निसान टेकटन, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगुन जल्द लॉन्च होकर इसे कड़ी टक्कर देंगी।

क्रेटा के ‘भौकाल’ को चुनौती देने आ रही 7 नई कारें, 7 कंपनियों ने कर ली तैयारी Creta Rivals

नई दिल्ली। भारतीय मिडसाइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा लॉन्च के बाद से ही टॉप पर काबिज है। रेगुलर अपडेट्स और जनरेशन अपग्रेड्स ने इसे बाजार में नंबर-1 बनाए रखा है।

लेकिन आने वाले महीनों में इस पॉपुलर कार के लिए मुकाबला सख्त होने वाला है। मारुति सुजुकी, टाटा, किआ, रेनो, निसान, स्कोडा और फोक्सवैगन जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में अपने नए मॉडल लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं।

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, नए फीचर्स के साथ बदलेगा एसयूवी का अंदाज
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, नए फीचर्स के साथ बदलेगा एसयूवी का अंदाज

टाटा सिएरा और रेनो डस्टर

टाटा सिएरा और रेनो डस्टर पूरी तरह नए अवतार में धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। सिएरा 27 नवंबर को बिक्री के लिए आएगी, जबकि थर्ड जेन डस्टर 26 जनवरी 2026 को भारत में डेब्यू करेगी। दोनों SUVs नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर्स और कई पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आएंगी।

आने वाली मिडसाइज SUVs की लिस्ट

टाटा सिएरा 27 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी। न्यू जेन किआ सेल्टोस और मारुति ई-विटारा दिसंबर 2025 में आएंगी। न्यू जेन रेनो डस्टर 26 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट और फोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट 2026 में आएंगी। निसान टेकटन 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होगा।

मारुति ला रही नए मॉडल्स

मारुति सुजुकी दिसंबर 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा पेश करेगी। इसे दो बैटरी पैक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा और ये 500 किमी से ज्यादा रेंज देगी। लगभग उसी समय किआ नेक्स्ट जेन सेल्टोस लॉन्च करेगी, जिसे 2027 तक हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा।

हुंडई ने कार चोरी रोकने के लिए दिया नया फीचर, फोन से बंद कर सकेंगे कार का री-स्टार्ट
हुंडई ने कार चोरी रोकने के लिए दिया नया फीचर, फोन से बंद कर सकेंगे कार का री-स्टार्ट

निसान टेकटन

निसान ने नए रेनो डस्टर के अपने वेरियंट निसान टेकटन की पुष्टि की है। डेब्यू और लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई, लेकिन 2026 की पहली छमाही में आने की उम्मीद है। टेकटन में नया डिजाइन होगा, जबकि प्लेटफॉर्म, इंटीरियर, फीचर्स और पावरट्रेन नए डस्टर के साथ शेयर होंगे।

स्कोडा और फोक्सवैगन

स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगुन को 2026 की शुरुआत में पहला बड़ा मिडलाइफ अपडेट मिलेगा। दोनों में बारीक डिजाइन चेंज और नए फीचर्स जैसे ADAS सूट और 360 डिग्री कैमरा शामिल होने की उम्मीद है।

पेट्रोल कार को CNG में बदलने से पहले जान लें ये बातें, वरना इंश्योरेंस क्लेम में फंस सकते हैं
पेट्रोल कार को CNG में बदलने से पहले जान लें ये बातें, वरना इंश्योरेंस क्लेम में फंस सकते हैं

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment