ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Eeva Electric Scooter: ₹50,000 में बिना लाइसेंस वाला स्कूटर, रेंज 120KM और झंझट ZERO!

On: जुलाई 9, 2025 7:21 अपराह्न
Follow Us:
Eeva Electric Scooter: ₹50,000 में बिना लाइसेंस वाला स्कूटर, रेंज 120KM और झंझट ZERO!
Join WhatsApp Group

Eeva Electric Scooter Unlicensed scooter for ₹50,000, range 120KM and hassle ZERO: Eeva इलेक्ट्रिक स्कूटर ₹50,000 में लॉन्च हुआ है, जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन के भी चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 25KM/h है और रेंज 120KM तक जाती है। जेलियो ई मोबिलिटी ने इसे लिथियम-आयन और जेल बैटरी वेरिएंट में पेश किया है। इस EV स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले, USB चार्जिंग, की-लेस ड्राइव जैसे हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं। Eeva इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में सस्ती कीमत और सुविधाओं के दम पर EV मार्केट का नया सुपरस्टार बन चुका है।

Eeva Electric Scooter: लाइसेंस की टेंशन भी गई!

Eeva इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मार्केट में जबरदस्त एंट्री मारी है, वो भी ऐसे प्राइस टैग पर जिस पर ग्राहक चौंक जाएं। ₹50,000 में स्कूटर? वो भी बिना ड्राइविंग लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन के झंझट के! जेलियो ई मोबिलिटी ने इस खास स्कूटर को खास शहरों के इस्तेमाल के लिए तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

इसके फेसलिफ्ट वर्जन में पहले से बेहतर परफॉर्मेंस दी गई है, और इसकी टॉप स्पीड सिर्फ 25 किमी/घंटा है। यही वजह है कि इसे बिना लाइसेंस के भी चलाया जा सकता है।

जानिए ईवा स्कूटर के टॉप फीचर्स

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 150mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें लगी है 60/72V BLDC मोटर जो पावरफुल और इनर्जी-एफिशिएंट है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये स्कूटर सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली खर्च करता है।

स्कूटर का वजन 85 किलो है लेकिन ये 150 किलो तक का भार आराम से झेल सकता है। यानी दो लोग मज़े से इसकी सवारी कर सकते हैं।

रेंज, बैटरी और चार्जिंग टाइम

ZELIO E मोबिलिटी ने लिथियम-आयन और जेल बैटरी दोनों वर्जन मार्केट में उतारे हैं। लिथियम-आयन में 60V/30AH मॉडल ₹64,000 में आता है जिसकी रेंज 100KM तक है, जबकि 74V/32AH वर्जन ₹69,000 में 120KM तक जाता है। वहीं जेल बैटरी वेरिएंट 60V/32AH ₹50,000 में है जिसकी रेंज 80KM और 72V/42AH ₹54,000 में है जो 100KM देता है।

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

लिथियम-आयन बैटरी चार घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है, जबकि जेल बैटरी को चार्ज होने में 8 से 10 घंटे लगते हैं।

डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक सब है हाईटेक

Eeva स्कूटर में दिए गए हैं 12-इंच के टायर, दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक और हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स। डिजिटल डिस्प्ले, डे-टाइम रनिंग लाइट्स, की-लेस ड्राइव, एंटी-थेफ्ट अलार्म, पार्किंग गियर, USB चार्जिंग पोर्ट और पैसेंजर फुटरेस्ट जैसी सुविधाएं इसे खास बनाती हैं।
यह स्कूटर ब्लू, ग्रे, व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। कंपनी 2 साल की स्कूटर वारंटी और 1 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment