ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Fast Charging Electric Cars: सिर्फ 4 घंटे में फुल चार्ज! ये इलेक्ट्रिक कारें बेहद सस्ती कीमत में आएंगी घर

On: नवम्बर 20, 2025 9:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
Fast Charging Electric Cars: सिर्फ 4 घंटे में फुल चार्ज! ये इलेक्ट्रिक कारें बेहद सस्ती कीमत में आएंगी घर
Join WhatsApp Group

Fast Charging Electric Cars: भारत में सबसे तेज AC चार्जिंग वाली ईवी कारें, चार्जिंग समय, बैटरी क्षमता और कीमतों की पूरी जानकारी।

देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते कंपनियां मिड-SUV सेगमेंट में जबरदस्त फीचर्स के साथ नई-नई ईवी लॉन्च कर रही हैं।
ईवी खरीदते समय ग्राहकों के दिमाग में तीन बातें सबसे ज्यादा रहती हैं कीमत, रेंज और चार्जिंग स्पीड। खासकर AC चार्जिंग स्पीड लोगों के लिए बड़ा फैक्टर है।

इसीलिए यहां हम आपको भारत में बिकने वाली 5 ऐसी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सबसे धीमी से लेकर सबसे तेज AC चार्जिंग वाली कार शामिल है और इनमें से एक महज 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक: सबसे तेज AC चार्जिंग

Creta Electric चार्जिंग स्पीड के मामले में सबसे आगे है।
इसमें लगी 42kWh बैटरी सिर्फ 4 घंटे में 11kW चार्जर के जरिए फुल चार्ज हो जाती है।
हालांकि ध्यान रहे कि 11kW चार्जर हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड नहीं आता, इसे अलग से एक्स्ट्रा राशि देकर ऐड कराना पड़ता है।

धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत | dhanteras-2026-vehicle-buying-shubh-muhurat-lucky-colors-car-bike
धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत

Tata Curvv EV: दमदार बैटरी और फ्री चार्जर

सुपरफास्ट चार्जिंग में दूसरा नाम Tata Curvv EV का है।
इसमें 7.2kW AC चार्जर मिलता है, जिसकी खासियत यह है कि यह हर वेरिएंट में बिल्कुल फ्री आता है।

45kWh बैटरी वेरिएंट: 6.5 घंटे

55kWh बैटरी वेरिएंट: 7.9 घंटे
Curvv EV बजट और फीचर्स दोनों के लिहाज से शानदार विकल्प बन चुकी है।

MG Windsor EV: मिड-साइज SUV के साथ स्मार्ट चार्जिंग

MG Windsor EV दिखने में थोड़ा अलग है, लेकिन साइज में यह पूरी मिड-साइज SUV है।
यह दो बैटरी वेरिएंट में आती है 38kWh और 52.9kWh।

फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी | best-cng-cars-with-big-boot-space-in-india
फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी

38kWh वेरिएंट: 7.4kW चार्जर से 7 घंटे
कुछ कम कीमत वाले वेरिएंट में चार्जिंग समय थोड़ा अधिक होता है, लेकिन कुल मिलाकर यह एक पावरफुल विकल्प है।

Mahindra BE 6: फ्यूचरिस्टिक लुक और बड़ी बैटरी

Mahindra BE 6 दिखने में सबसे फ्यूचरिस्टिक ईवी मानी जाती है।
यह दो वेरिएंट में आती है 59kWh और 79kWh।

59kWh वेरिएंट: स्टैंडर्ड 7.2kW चार्जर से 8.7 घंटे

यदि 11.2kW चार्जर ऐड कर लिया जाए तो चार्जिंग समय घटकर 6 घंटे रह जाता है
बड़ी बैटरी होने के कारण इसकी रेंज भी सबसे ज्यादा मिलती है।

क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें | honda-0-alpha-electric-suv-india-debut-date-december-2026-features
क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें

Fast Charging Electric Cars: MG ZS EV

MG ZS EV भारत की पहली मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV है और आज भी बेहद लोकप्रिय है।
इसकी 50.3kWh बैटरी को 7.4kW चार्जर से 8.5–9 घंटे लगते हैं।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि 7.4kW चार्जर + घर पर इंस्टॉलेशन फ्री मिलता है, जो इसे बेहद किफायती बनाता है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment