Harley-Davidson X440 This amazing bike has come to compete with Royal Enfield Classic, know everything from price to mileage: Harley-Davidson X440 भारत में बजट क्रूज़र बाइक सेगमेंट में Royal Enfield Classic को टक्कर देने आई है। ₹2.40 लाख की शुरुआती कीमत और 440cc इंजन के साथ ये बाइक पावर, स्टाइल और माइलेज का शानदार कॉम्बो देती है। Classic के मुकाबले इसमें 27 bhp की ताकत, 34 kmpl माइलेज और कई आधुनिक फीचर्स हैं। Hero MotoCorp के साथ बनी यह पहली सिंगल-सिलेंडर Harley बाइक दिखने में भी धांसू है।
Harley-Davidson X440 भौकाल बाइक का नया ऑप्शन
Harley-Davidson X440 ने भारतीय बाइक मार्केट में तगड़ा धमाका कर दिया है। वो भी Royal Enfield Classic जैसे बजट में! जी हां, अब हार्ले खरीदना सिर्फ सपना नहीं, रियलिटी बन चुका है। भारत में X440 की शुरुआती कीमत ₹2.40 लाख है, जबकि Classic 350 टॉप मॉडल ₹2.35 लाख तक पहुंचता है।
मतलब कुछ हजार ज़्यादा देकर आपको मिलता है 440cc का दमदार इंजन और ग्लोबल ब्रांड का टैग। Royal Enfield Classic में जहां 350cc का इंजन है, वहीं X440 थोड़ा और ताकतवर नजर आता है।
इंजन, माइलेज और टॉप फीचर्स
X440 एक क्रूज़र बाइक है जो तीन वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन के साथ आती है। इसमें BS6 440cc इंजन है, जो 27 bhp की ताकत और 38 Nm का टॉर्क देता है। आगे-पीछे डिस्क ब्रेक और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम इसे सुरक्षित बनाते हैं।
इसका वजन करीब 190.5 किग्रा है और फ्यूल टैंक 13.5 लीटर का। अब बात करें माइलेज की तो Harley X440 आपको करीब 34 kmpl का माइलेज देती है, जो Classic 350 के बराबर है। हालांकि, रियल लाइफ में थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन सिटी राइडर्स के लिए यह परफेक्ट है।
क्लासिक को चुनौती देने का मिशन!
Harley-Davidson की यह पहली सिंगल-सिलेंडर बाइक है, जिसे Hero MotoCorp के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसका पूरा मकसद है Royal Enfield Classic को कड़ी टक्कर देना!
बाइक का लुक रेट्रो और मस्कुलर है। गोल हेडलाइट पर हार्ले की ब्रांडिंग, चौड़ा फ्यूल टैंक, और साइड-स्लंग एग्जॉस्ट इसे यूनिक बनाते हैं। सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट हैंडलबार, अलॉय व्हील और गोल इंडिकेटर इसकी स्टाइलिंग को और शानदार बना देते हैं।
कीमत, वेरिएंट और बुकिंग की जानकारी
Harley-Davidson X440 तीन वेरिएंट्स में आती है Denim, Vivid और S। इनकी कीमतें ₹2.40 लाख से ₹2.80 लाख तक हैं। अगर आप क्लासिक 350 का टॉप वेरिएंट लेने जा रहे हैं, तो ज़रा X440 पर भी नज़र डालें।
कुछ हजार रुपयों के अंतर में आपको मिलता है ग्लोबल ब्रांड, दमदार इंजन और प्रीमियम लुक। बुकिंग शुरू हो चुकी है, शहर के नज़दीकी शो-रूम में संपर्क करें।













