ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hero HF Deluxe vs TVS Sport: GST कटौती के बाद कौन सी बाइक बेस्ट डील, माइलेज-फीचर्स चेक

On: नवम्बर 14, 2025 10:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
Hero HF Deluxe vs TVS Sport: GST कटौती के बाद कौन सी बाइक बेस्ट डील, माइलेज-फीचर्स चेक
Join WhatsApp Group

Hero HF Deluxe vs TVS Sport GST cut features: हीरो HF Deluxe vs TVS Sport: अगर आप जीएसटी कटौती के बाद हीरो HF डीलक्स और TVS स्पोर्ट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं कि इन दोनों बाइक्स में से कौन-सी बेस्ट है?
GST Reforms 2025 know details Hero HF Deluxe या TVS Sport, 60 हजार रुपये के बजट में कौन-सी बाइक खरीदना बेहतर?

किस बाइक को खरीदना बेहतर? Hero HF Deluxe vs TVS Sport

अगर आप 60 हजार रुपये के बजट में एक किफायती और फ्यूल एफिशिएंट कम्यूटर बाइक की तलाश में हैं आपके लिए Hero HF Deluxe और TVS Sport शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक बाइक को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको दोनों बाइक्स की नई कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि जीएसटी कटौती के बाद सस्ती हो गई हैं। आइए डिटेल्स जान लेते हैं।

MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी | mg-cyberster-mg-m9-ev-baas-price-battery-rental-india
MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी

हीरो HF डीलक्स भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली किफायती बाइक्स में से एक है। जीएसटी कटौती के बाद अब Hero HF Deluxe की कीमत में करीब 5 हजार 800 रुपये की कमी आई देखने को मिली है। ऐसे में अब यह बाइक पहले से और ज्यादा बजट फ्रेंडली हो गई है। जीएसटी कटौती के बाद अब बाइक की कीमत 55 हजार 992 रुपये एक्स-शोरूम है।

वहीं दूसरी ओर TVS स्पोर्ट भी अपने बेहतरीन माइलेज और कम कीमत के लिए जानी जाती है। जीएसटी कटौती का फायदा इस बाइक पर भी मिल रहा है। इस तरह इस बाइक की शुरुआती कीमत अब 55 हजार 100 रुपये एक्स-शोरूम रह गई है।
Hero HF Deluxe में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर, OHC तकनीक वाला इंजन मिलता है

OneTag क्या है? बिना नया FASTag लिए बैंक बदलने की सुविधा, जानिए बैलेंस का क्या होगा | fastag-bank-change-onetag-how-to-port-without-changing-sticker
OneTag क्या है? बिना नया FASTag लिए बैंक बदलने की सुविधा, जानिए बैलेंस का क्या होगा

Hero HF Deluxe में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर, OHC तकनीक वाला इंजन मिलता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जोकि काफी शानदार शिफ्टिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। हीरो की इस डेली कम्यूटर बाइक को 9.6 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ पेश किया गया है।

एचएफ डीलक्स में एनालॉग स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी इसे 5 साल की वारंटी के साथ बेचती है। बाइक का क्लेम्ड माइलेज 65-70 किलोमीटर प्रति लीटर है।

CNG पेट्रोल कारें मिलती हैं, लेकिन CNG डीजल कारें क्यों नहीं? वजह सिर्फ इंजन नहीं | why-cng-diesel-cars-not-available-in-india
CNG पेट्रोल कारें मिलती हैं, लेकिन CNG डीजल कारें क्यों नहीं? वजह सिर्फ इंजन नहीं

TVS Sport का पावरट्रेन

TVS स्पोर्ट में 109.7 cc सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है, जो 8.18 बीएचपी की पावर और 8.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 4-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment